कुरारा हमीरपुर 22 अगस्त*सुबह मॉर्निंग वॉक पर गई युवती को एक अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला के साथ मॉर्निंग वॉक पर गए लोगो ने पुलिस व स्वजनों को सूचना दी सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
कस्बे के वार्ड 1 निवासिनी महिला माया पत्नी मनोज सिंह चंदेल अपने अन्य पड़ोसी महिलाओं के साथ सुबह करीब 4 बजे मॉर्निंग वॉक पर गई थी। तभी स्टेट हाइवे पर महाविद्यालय के पास सड़क पार करते समय एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ये देख साथ मे मॉर्निंग वॉक पर गई महिलाओं के होश उड़ गए मौके पर ही चीखपुकार मच गई। वही मौके पर पहुचे अन्य कस्बा वासियो ने स्थिति को संभालते हुए। पुलिस व महिला के स्वजनों को सूचना दी। मौके पर पहुची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्ट पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पड़ोसी महेंद्र सिंह ने बताया कि वोभी इन लोगो के साथ मॉर्निंग वॉक पर जाते है परंतु आज नींद देर से खुलने के चलते वो नही जा पाए। उन्होंने बताया कि माया ने तो अभी एक सप्ताह पूर्व ही मॉर्निंग वॉक पर जाना शुरू किया था। मृतका माया के 16 वर्षीय एक लड़का हर्षित है।
जितेंद्र कुमार ब्यूरो चीफ हमीरपुर यूपीआज तक

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”