किसनगंज24जून26*मुहर्रम पर अमन के लिए किशनगंज में शांति समिति की बैठक*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार
*किशनगंज बिहार ।* आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में शुक्रवार को समाहरणालय के महानंदा सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक बुलाई गई।
*DM-SP की संयुक्त अध्यक्षता:*
बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से की। इसमें जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
*बैठक के अहम बिंदु:*
मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, जुलूस मार्गों की निगरानी, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। अफवाहों से बचने और आपसी भाईचारा बनाए रखने पर खास जोर दिया गया।
*प्रशासन की अपील:*
DM और SP ने सभी लोगों से सामाजिक समरसता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
मुहर्रम के त्योहार को लेकर किशनगंज में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है।

More Stories
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 24 जून 26*थाना राया पुलिस द्वारा बलात्कार के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*