कासगंज18दिसम्बर*मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना और समाज को भ्रमित करना भाजपा का प्रमुख एजेण्डा।
महिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष दिव्या शर्मा ने अपने एक निजी बयान में कहा कि मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाना और समाज को भ्रमित करना भाजपा का प्रमुख एजेंडा बन चुका है उन्होंने कहा सरकार चीन की घुसपैठ को रोकने में पूरी तरह से असफल रही है क्योकि चीन के आगे मोदी जी का छप्पन इंच का सीना सिकुड़ गया है, हालिया विवाद पर अपने वक्तव्य पर उन्होंने कहा कि जिस तरह से आने वाली फिल्म पठान को लेकर महज़ एक रंग को लेकर दीपिका पादुकोण और शारुख खान को लेकर ट्रोल किया जा रहा है ये गाँधी जी के सत्य और अहिंसा की तस्वीर नही हो सकती, जिस भगवा को लेकर अंधभक्त तिलमिला गए हैं ये कहा थे उस वक्त जब भगवा रूपी साधु इन्ही की पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिरमियानंद जिन्होंने अपनी ही लॉ कॉलेज की छात्रा का शोषण किया और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी क्या तब भगवा की भावना को ठेस नही पहुँची क्या भूल गए इन्ही की पार्टी के सांसद निरहुआ और रविकिशन को क्या प्रज्ञा ठाकुर याद नही अंधभक्तो को जो इन्ही की पार्टी की भोपाल से सांसद हैं ये सब भगवा धारी ही है महिला जिला अध्यक्ष ने कहा सवाल बेशर्म रंग का नही है सवाल साम्प्रदायिक सोच का है भापजा जिसका मकसद समाज को तोड़ना समाज को बाटना और इंसानी भाईचारे को तार तार करना ये दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के लिए एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*