कानपूर03मार्च*प्रशिक्षण कर छात्र छात्राओं को बताए बचाव कार्य के उपाय
कानपुर।उत्तरीपुरा राहत बचाव कार्य व आपदा दो दिवसीय प्रबंधन का प्रशिक्षण कन्या जूनियर स्कूल में किया गया। आग लगने बिजली गिरने बाढ़ भूकंप और सर्पदंश से बचाव की तकनीक बताई गई।
गुरुवार को उत्तरीपुरा कन्या जूनियर स्कूल में प्रशिक्षण शुभम तिवारी अग्निशमन विभाग के फायरमैन राकेश बाबू वर्मा राजेश कुमार त्रिपाठी फायर मैन गोविंद सिंह चौहान व राहुल कुमार ने स्कूली छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण देते हुए बताया यदि घर में आग लग जाए तो जितनी जल्दी हो सके घर से बाहर निकल कर आस पास घरों में रहने वाले व्यक्तियों को बाहर सुरक्षित खुली जगह में निकालकर पहुंचाना चाहिए।घर की सारी खिड़कियां दरवाजे बंद कर देना चाहिए ताकि हवा से आग विकराल रूप न धारण कर सके।आस पास पड़ोषियो की मदद से आग पर काबू करने का प्रयाग करना चाही। साथ ही पुलिस व फायर स्टेशन को सूचना देनी चाहिए।गैस सिलेंडर से आग लगने पर गीला कपड़ा कर रजाई चादर डालकर आग पर काबू करना चाहिए।
वही दूसरी बात किसी व्यक्ति को सर्प डस ले तो व्यक्ति को धैर्य रखकना चाहिए। क्योंकि अधिकांश मौते डर के सदमे या फिर देर से इलाज के दौरान होती है मरीज को नजदीकी अस्पताल में ले जाकर इलाज करवाना चाहिए। तीसरी बात गर्म दूध व गर्म पानी से जलने से तो ताजा पिसा कच्चा आलू देशी घी और हींग का लेपन करने से राहत मिलेगी।
प्रशिक्षण के दौरान नैना गुप्ता साक्षी राधा आकांक्षा और बबिता सहित 220 बच्चों का प्रशिक्षण किया गया इस दौरान प्रधानाचार्य आदित्य दुबेदी सुषमा शुक्ला सुमन आनंद आशा गुप्ता आशुतोष मिश्र शबनम और विद्यालय के अध्यापक उपस्थित रहे।

More Stories
लखनऊ28जुलाई26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
सुल्तानपुर28जुलाई26*अमहट मंडी की समस्याओं का “अंबार”, व्यापारी नेताओं ने जिलाधिकारी से लगाई गुहार – “जल्दी आंख खोलो”*
फतेहपुर28जुलाई26*फतेहपुर स्थित दीवानी न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।