कानपूर03मार्च*अद्वितीय शिव मंदिर पनकी में उच्चाधिकारियों ने की शिरकत
कानपुर महानगर के क्षेत्र पनकी मंदिर के पास ग्रीन बेल्ट में स्थित शिव मंदिर में जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा जलाभिषेक कर प्रसाद ग्रहण किया गया महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी व उनकी पत्नी मालिनी अवस्थी द्वारा पनकी के ग्रीन बेल्ट में बने अद्वितीय शिव मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया जहां मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ता एवं साफ सफाई रंगाई पुताई कर एवं साज सज्जा करके मंदिर को नया रूप दिया गया और महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर प्रमुख सचिव के द्वारा मंदिर प्रांगण में लखनऊ की सांस्कृतिक पार्टी के द्वारा नाटक एवं मनोरंजन कार्यक्रम साथ ही शिव भक्ति गीत के माध्यम से लोगों का आनंद कराया गया अद्वितीय शिव मंदिर में आने वाले भक्तों को भंडारे के रूप में शिव जी प्रसाद को बैठा कर ग्रहण कराया गया उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी द्वारा उक्त मंदिर की देखरेख एवं जलाभिषेक करने के लिए कार्यक्रम रखा गया था जहां जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा भी उनका सहयोग करते नजर आए और समय देकर लोगों को उत्साह वर्धन कर उन्हें अद्वितीय शिव मंदिर का दर्शन करा कर उनको प्रसाद के रूप में भोजन की व्यवस्था कराई गई जिले के उच्चाधिकारियों द्वारा भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया गया इस मौके पर प्रमुख रूप से कानपुर महानगर के जिलाधिकारी पुलिस कमिश्नर नगर आयुक्त एवं नगर निगम के अधिकारी पुलिस प्रशासनिक अधिकारी के अलावा प्रशासन के कर्मचारी थाना प्रभारी पनकी अंजन कुमार सिंह जमाई जी चौकी पनकी धन सिंह के साथ पुलिस बल मौजूद रहा लोगों के द्वारा अद्वितीय शिव मंदिर का दर्शन करके सराहना की गई कि ऐसा पहला अवसर है जहां व्यवस्थित तरीके से दर्शन कर महाशिवरात्रि पर्व का सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से लुफ्त उठाया गया एवं भंडारे का आयोजन किया गया

More Stories
जयपुर27जून26*मस्जिदों के तोड़ने के विरोध में उतरा राजस्थान का हिन्दू समुदाय
मैनपुरी27जून26*घिरोर में मुहर्रम पर निकले ताजियों के जुलूस, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ आयोजन
पुणे महाराष्ट्र २७ जून २०२६ * केतन अग्रवाल हत्याकांड: शव बरामद करने वाले ने किए चौंकाने वाले दावे, सिया के भाई से 10 घंटे पूछताछ