Breaking News kanpur
कानपूर ६ जून २०२६*’छुटके चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा, 3 बाल अपचारी समेत 5 दबोचे,
कानपुर पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 3 बाल अपचारियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है
जबकि गैंग का कथित गॉडफादर अली अभी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 130 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए हैं।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी शराब के लिए पैसे जुटाने हेतु बंद मकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। एक मामले में चोर जर्जर मकान के रास्ते पड़ोसी घर में घुसे और वहीं से मिले पेचकस से अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर पार कर दिए।
पुलिस के अनुसार चोरी के बाद गैंग के सदस्य तराजू में जेवर तौलकर अपना-अपना हिस्सा बांटते थे। मोबाइल की टॉर्च के सहारे घर के कमरों और अलमारियों को खंगाला जाता था। CCTV फुटेज, सर्विलांस और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
इस कार्रवाई से रावतपुर और कल्याणपुर क्षेत्र की कई चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हुआ है। फरार आरोपी अली की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

More Stories
मथुरा 9 सितंबर 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त को चोरी की मोटर साईकिल सहित किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 9 सितंबर 26* चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 01 अभियुक्त को चोरी के माल सहित गिरफ्तार किया गया।*
मथुरा 9 सितंबर 26* 05 अभियुक्तगण को चोरी की गई भैंस, एक गाड़ी , 3 अवैध हथियार व 25000/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया ।*