कानपूर १८ दिसंबर २५ * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर ज़हरीली हवा में घुटता कानपुर। ..
ज़हरीली हवा में घुटता कानपुर, 479 AQI पर भी सिस्टम गहरी नींद में
जिम्मेदारों को दिल्ली की हवा की चिंता है, मानो भारत की सीमा वहीं खत्म हो जाती हो। जबकि सच्चाई यह है कि कानपुर में AQI 479 पहुंच चुका है,ज़हरीली हवा, दम घोंटती सांसें और हर तरफ़ खामोशी।
न जनप्रतिनिधि बयान दे रहे हैं,न प्रशासन को कोई “आपात,स्थिति” दिखाई दे रही है।
सिस्टम के जिम्मेदार लोग एयर-कंडीशन्ड बबल में सुरक्षित हैं,घरों में महंगे एयर प्यूरीफायर, दफ्तरों में फिल्टर्ड हवा और गाड़ियों में क्लीन-एयर सिस्टम। मर रहा है तो आम आदमी, जो न प्यूरीफायर खरीद सकता है, न शहर छोड़ सकता है और न सांस रोक सकता है।
दिल्ली में प्रदूषण हो तो वह नेशनल क्राइसिस,कानपुर में हो तो लोकल नॉइज़ बनकर दबा दिया जाता है।
यह सिर्फ पर्यावरण का नहीं, बल्कि प्राथमिकताओं के दिवालियेपन का मामला है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी मानो गहरी नींद में हैं,खुद सुरक्षित, लेकिन आम जनमानस का जीवन बेहाल।
कानपुर कोई अपवाद नहीं है।कानपुर भी भारत है।

More Stories
लखनऊ ११ मार्च २६ * मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्चस्तरीय समीक्षा की।
हरदोई११मार्च २६ * लोन के बदले 50 हजार की मांग,सीबीआई के जाल में फंसे बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष
लखनऊ ११ मार्च २६ *यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*