Big Breaking News kanpur
कानपूर नगर २३ फरवरी २६ * फर्मों के मुंशियों के उगाही का केंद्र बनी केंद्र शासित फैक्ट्री, कर्मचारियों से भर्ती के नाम उगाही का बड़ा खेल ज़ारी
अवैध स्तर पर चल रही बड़ी वसूली पर नौकरी जाने का डर का बड़ा ख़तरा, उगाही बेहिसाब जारी
अरमापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कालपी रोड स्थित केंद्र शासित OFC फैक्ट्री में प्राइवेट कर्मचारियों के साथ खुलेआम आर्थिक शोषण का गंभीर मामला फ़िर हुआ उजागर
श्रमिकों के पक्ष में बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार में केंद्र शासित OFC फैक्ट्री में मजदूरों के साथ हो रहा यह आर्थिक शोषण अब गंभीर सवाल खड़े चुका है।
OFC फैक्ट्री के अधिकारियों का चहीता विजय नगर निवासी दीपक नामक व्यक्ति पर कई कर्मचारियों का आरोप है कि वह प्राइवेट फर्मों के ठेके पर उठने वाले कार्यों में नौकरी दिलाने के नाम पर गरीब मजदूरों से हजारों रुपये की उगाही करता है। इतना ही नहीं, काम पर रखे जाने के बाद भी कर्मचारियों की तनख्वाह से हर महीने 500, 1000 और 1500 रुपये तक की जबरन कटौती करता है, जिससे मजदूरों का शोषण लगातार जारी है।
कर्मचारियों का आरोप है कि कोई कर्मचारी सामने इसलिए नहीं आते हैं नौकरी से निकालने का डर दिखाकर उनसे यह अवैध कटौती कराई जाती है।
सूत्रों के मुताबिक, केंद्र शासित फैक्ट्री में वर्षों से मुंशियों की मनमानी और उगाही का यह खेल चल रहा है, लेकिन OFC के जिम्मेदार अधिकारी गढ़ भी आंख मूंदे बैठे हैं।
नौकरी लगवाने के लिए कई अन्य लोगों द्वारा मुंशियों से मिलवाया जाता है और फिर नौकरी लगवाने की क़ीमत तय की जाती है, बल्कि महीने की तनख्वाह से कटने वाली राशि भी तय कर ली जाती है, तो वहीं बैंक कर्मचारियों के खाते की पासबुक के साथ ATM कार्ड भी फर्म में मुंशियों द्वारा जमा करवा लिया जाता है
समय पर वेतन न मिलने और कई दिनों की देरी से भुगतान किए जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं, वहीं वेतन मिलने पर भी कर्मचारियों की जेब से जबरन पैसे काट लिए जाते हैं।
मजदूर भी बेबस होकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ जांच की मांग नहीं उठा सकते नौकरी जाने के चलते।

More Stories
मथुरा12अप्रैल26 * “MISSION SHAKTI”**फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मुंबई १२ अप्रैल २६ * 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन, कल शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
देहरादून १२ अप्रैल २६ * चारधाम यात्रा 2026 के तहत केदारनाथ हेली सेवा का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर है।