कानपूर नगर २० फरवरी २६ * पनकी में युवक फांसी के फंदे पर झूला
कानपुर महानगर थाना पनकी के चौकी पनकी मंदिर अंतर्गत कटरा निवासी अरुण पुत्र अमरनाथ उम्र 36 वर्ष ने पारिवारिक कलह के चलते कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे के कुंदें से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली
मामला है पनकी चौकी क्षेत्र कटरा में रहने वाले अरुण मूल रूप से भैलामऊ थाना सचेडी के निवासी है जो अपनी पत्नी सोनी व तीन बेटियों के साथ किराए पर रहता था आज सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया अरुण गुस्से में कमरे में चला गया और कमरे का कुंडा बंद कर लिया स्टूल के सहारे फांसी के फंदे पर झूल गया कोई आहट न आने के बाद पत्नी सोनी ने मोहल्ले के लोगों को आवाज देकर बुलाया देखा गया कि अरुण पंखे के कुंदें से लटकता दिख रहा था पुलिस को सूचना दी गई साथ ही कल्याणपुर में रहने वाले मामा को जानकारी दी गई जो मौके पर आकर पुलिस को लिखित सूचना देकर कार्रवाई की गई मौके पर फॉरेंसिक टीम ने भी आकर जाँच की और आत्महत्या की पुष्टि की पत्नी सोनी ने बताया कि मेरे पति अपनी बुआ से अक्सर बातचीत करते रहते थे जिस पर विवाद होता था इसी बात को लेकर आए दिन विवाद बना रहता था पति ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर ली मेरी तीन बेटियां सौम्या 9 वर्ष दीप्ति 4 वर्ष काव्या 6 वर्ष इनका सहारा था जो छोड़कर चला गया पत्नी और बच्चों का रो – रो कर बुरा हाल है परिवार में कोहराम मचा हुआ है पुलिस ने शव को पंचनामा की कार्यवाही करते हुऎ पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है साथ ही आत्महत्या के कारण का सही पता लगाने के लिए छानबीन की जा रही है

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!