कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
कानपूर नगर * हिंदू समाज के लोगों के द्वारा महाशिवरात्रि पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया जगह-जगह भगवान भोलेनाथ के मंदिरों में भक्तों की लाइन देखने को मिली इसी कड़ी में पनकी का ऐतिहासिक कछुआ तालाब में नागेश्वर मंदिर में भी आज भोर होते ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोगों की बड़ी-बड़ी लाइन लगाकर भक्तों ने अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए दर्शन करना आरंभ कर दिया पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत कृष्णदास ने भी भक्तों की कतार में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया । इसके साथ ही कानपुर कमिश्नर रघुवीर लाल ने अद्वितीय शिव मंदिर सुरक्षा व्यवस्था पर रखने के उपरांत दर्शन कर आशीर्वाद लिया नागेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र दूध, धतूरा, फूळ गन्ना आदि वस्तुओं को चढ़ाकर प्रार्थना की मंदिर के महंत देवी दयाल पाठक ने बताया कि आज सुबह से ही भक्तों की लाइन लगी रही और मंदिर परिसर में कई भक्तों के द्वारा ठंडाई भंडारे का भी कार्यक्रम किया गया । शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो एवं महिलाओं की विशेष सुरक्षा का ध्यान रखा गया जिसके लिए थाना प्रभारी पनकी मनोज कुमार भदौरिया द्वारा लगातार निरीक्षण कर पुलिस मुस्तैद रही

More Stories
लखनऊ15 फ़रवरी 26*सपा का बढ़ता कुनबा, दर्जनों नेताओं की सपा में एंट्री…
टी-20 वर्ल्डकप में भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीतः 61 रन से हराया; ईशान के 77 रन बनाए, इंडिया सुपर-8 में जगह बनाई*
कौशाम्बी 15 फ़रवरी 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें