कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * बिल्हौर भाजपा विधायक का ‘कब्जा मॉडल’: गरीबों के घर उजाड़कर सरकारी जमीन पर भ्रष्टाचार की बाउंड्री!
समाजवादी पार्टी की मांग:
* उक्त भूमि पर हुए अवैध निर्माण की तत्काल उच्च स्तरीय जाँच हो।
* विस्थापित गरीब परिवारों को तत्काल पुनः स्थापित किया जाए।
* सरकारी धन और पद के दुरुपयोग हेतु दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई हो।
कानपुर चौबेपुर ब्लॉक क्षेत्र के इंदलपुर गांव की बेशकीमती जमीन पर कब्जे का मामला बढ़ता चला जा रहा है। बिल्हौर की सपा नेत्री पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘जीरो टॉलरेंस’ का नारा केवल कागजों तक सीमित रह गया है। कानपुर की बिल्हौर विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक चौबेपुर के इंदलपुर (सम्भल मिश्रान) गाँव में जो हुआ, वह सत्ता के अहंकार और भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा है।
घटना के मुख्य बिंदु जो भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हैं:
जीटी रोड चौड़ीकरण के दौरान उजड़े हुए उन गरीब परिवारों को, जो दशकों से इस ‘आबादी’ की जमीन पर रह रहे थे, पुलिस की लाठियों के दम पर बेघर कर दिया गया। बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के इन परिवारों को सड़क पर फेंकना अलोकतांत्रिक और क्रूर है। ग्राम समाज की इस बेशकीमती जमीन पर रातों-रात 10 फीट ऊँची बाउंड्री वॉल खड़ी कर दी गई। बड़ा सवाल यह है कि जब इस निर्माण हेतु कोई सरकारी बजट पास नहीं हुआ, कोई टेंडर जारी नहीं हुआ, तो यह दीवार किसके पैसे से और किसके आदेश पर बनी? सरकारी जमीन पर निजी तरीके से निर्माण करना सीधे तौर पर ‘कब्जा’ है।जहाँ अभी किसी योजना का प्रस्ताव तक नहीं है, वहां विधायक राहुल बच्चा सोनकर द्वारा ढोल-नगाड़ों के साथ ‘भूमि पूजन’ करना यह दर्शाता है कि गरीबों को उजाड़ने का जश्न मनाया जा रहा है। क्या भाजपा विधायक अब जनसेवक के बजाय ‘भू-माफिया’ की भूमिका में हैं?
* प्रशासनिक दमन और अपमान: इस भ्रष्टाचार के विरुद्ध खड़ी होने वाली महिला तहसीलदार के विरुद्ध विधायक के पीआरओ द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करना और एसडीएम (SDM) बिल्हौर का अचानक स्थानांतरण करा देना यह साबित करता है कि ईमानदार अधिकारियों को रास्ते से हटाकर ‘कब्जा मिशन’ चलाया जा रहा है।
समाजवादी पार्टी बिल्हौर के गरीबों और मज़लूमों के साथ खड़ी है। सत्ता के संरक्षण में चल रही इस ‘लूट’ का पर्दाफाश सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा। सुलोचना गौतम चंद्रमुखी गौतम कुसमा बाल्मीक ज्योति गौतम सपना गौतम चंद्ररानी गौतम लक्ष्मी गौतम रुक्मिन गौतम मंजू गौतम विमला गौतम आरती गौतम सोनी बाल्मीक राजरानी गौतम रानी गौतम मोनू गौतम सुनील गौतम छोटे लाल गौतम महेंद्र गौतम राम दास गौतम ऋषभ सिंह सुनील सिंह अंशुमान सिंह कंचन पाल इत्यादि लोग मौजूद रहे

More Stories
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल26 *पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट,S D P O*
अयोध्या 13 अप्रैल 26*मवई थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर दाउदपुर में लगी भीषड़ आग
अयोध्या 13 अप्रैल 26*कंपोजिट विद्यालय बरौली में सेवानिवृत्त शिक्षक एहतिराम हुसैन खां “शब्बू”का हुआ भव्य सम्मान