Breaking News kanpur
कानपूर नगर १२ फरवरी २६ * दबंगों के हौसले बुलंद,, खाकी की कार्यवाही से हुए बेख़ौफ़
रावतपुर में नक़ाबपोश दबंगों का आतंक,युवक के घर पर बमबाजी और कार फूंकी,रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात दबंगों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।
नक़ाबपोश बदमाशों ने एक युवक के घर पर बम फेंककर दीवार क्षतिग्रस्त कर दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।
हमलावरों ने घर के बाहर खड़ी कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और पुरानी रंजिश या विवाद के एंगल से भी मामले को देखा जा रहा है।
शहर में अपराधियों के बढ़ते हौसलों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, वहीं पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है।

More Stories
पूर्णियां बिहार 18 जूलाई26 *डीएम अंशुल कुमार की अध्यक्षता में अनुकम्पा समिति की बैठक, 24 मामलों पर निर्णय*
मथुरा 18 जुलाई 26* ऑपरेशन प्रहार के तहत एन0डी0पी0एस0 एक्ट में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
बांदा 18 जूलाई 26*डीएम के नहीं पहुंचने से मायूस लौटे फरियादी, संपूर्ण समाधान दिवस में 122 शिकायतें आईं,20 का मौके पर निस्तारण*