March 12, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल

कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल

Breaking News kanpur  

कानपूर नगर ११ मार्च २६ * क्षेत्रीय पुलिस को गुमराह कर शातिरों ने अर्पित मिश्रा व उसके परिवार में बनाया दहशत का माहौल

कानपूर नगर *नौबस्ता में दबंगों का आतंक, पीड़ित परिवार दहशत में पुलिस पर कार्रवाई में ढिलाई के आरोप, नौबस्ता थाना क्षेत्र में शातिर दबंगों की गुंडई उजागर, जहां क्षेत्र में रहने वाले दबंग उज्ज्वल द्विवेदी,अंकित शुक्ला और ऋषभ तिवारी पर पीड़ित अर्पित मिश्रा के घर पर हमला करने का आरोप लगा है।

पीड़ित अर्पित मिश्रा को पीटा गया, हिस्ट्रीशीटर के साथ नाम जोड़ा गया, पुलिस कार्यवाही करवा दी गई और घर पर दो बार हमला करवाया गया लेकिन शातिर दबंगों पर कोई कार्यवाही नहीं की गई

पीड़ित पक्ष के अनुसार 5 और 8 तारीख को दबंगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, बमबाजी की और हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद बताई जा रही है।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सफेद स्विफ्ट डिजायर कार (UP78 HA 0550) से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भय के साए में जी रहा है।

पीड़ित अर्पित मिश्रा और उनके पिता का आरोप है कि क्षेत्रीय दबंग कई दिनों से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे और मारपीट भी की गई थी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने साजिश रचते हुए सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर सौरभ यादव के साथ अर्पित मिश्रा का नाम जोड़कर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की कोशिश भी की, जो कि अर्पित मिश्रा का दूर दूर तक कोई मतलब नहीं।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना की सूचना और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद नौबस्ता पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवार में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में दबंगों का मनोबल और बढ़ेगा

Taza Khabar