Breaking News kanpur
कानपूर नगर १० फरवरी 26*सचेंडी थाना क्षेत्र में मिली सड़ी-गली लाश, इलाके में सनसनी
कानपूर नगर * कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीढ़ी इटारा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब भैरमपुर जाने के लिए निकले उदयपुर निवासी राजेश गुप्ता ने रामगंगा नहर पुल के नीचे एक लाश फंसी हुई देखी।राजेश गुप्ता पुल के पास पेशाब करने के लिए रुके थे, तभी उनकी नजर नीचे फंसे शव पर पड़ी।
उन्होंने तत्काल इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शव कई दिनों पुराना बताया जा रहा है, जिससे दुर्गंध फैल रही थी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के नीचे पहले भी कई बार शव मिलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने और पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*बिहार अब केवल साहित्य और लोककला तक सीमित नहीं : मनोज बाजपेयी
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश
बाँदा 10 फ़रवरी 26*थाना पैलानी पुलिस द्वारा भैस चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।