कानपुर30अगस्त24*प्रचलित उत्तर प्रदेश “पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा” अन्तर्गत दक्षिण जोन के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों का पुलिस उपायुक्त दक्षिण द्वारा किया गया निरीक्षण…
दिनांक 30.08.2024 को पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री रवीन्द्र कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश में हो रही आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के चौथे दिन की प्रथम पाली में दक्षिण जोन के सभी 11 परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया एवं परीक्षा केन्द्रों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर चेकिंग, फ्रिस्किंग करने के बारें में जानकारी व सभी अभ्यर्थियों से भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन कराने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय के द्वारा परीक्षा केन्द्र के आस-पास यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने, अनावश्यक रूप से भीड़ को परीक्षा केन्द्र के आस-पास एकत्र न होने देने व परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
More Stories
कौशाम्बी 8 नवम्बर 26*अधिकारियों के साथ डिप्टी सीएम ने की बैठक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश*
वडोदरा 8 नवम्बर 26*वडोदरा की 42 वर्षीय दीपिकाबेन मकवाना अपनी मेहनत और नेक पहल से इंसानियत की मिसाल पेश कर रही हैं।
कानपुर नगर 8 नवम्बर 26*शादी के महज 09 महीने बाद 30 वर्षीय रुचि मिश्रा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला।