कानपुर29जुलाई*पुलिस की मौजूदगी में जामा मस्जिदों में अदा की गई नमाज
शिवराजपुर पुलिस ने क्षेत्र के जामा मस्जिदों के बाहर सुबह से डेरा जमा लिया था।नमाजियों ने शांति व्यवस्था से नमाज को अदा किया।
शुक्रवार को क्षेत्र की छोटी बड़ी जामा मस्जिदों में नमाज अदा होनी थी।जिसपर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही मस्जिदों के बाहर पहरा देने लगी थी।शिवराजपुर गंगा रोड की जामा मस्जिद बिरामऊ गांव जामा मस्जिद दरिया निवादा गांव जामा मस्जिद शाहपुरमाल्हा गांव के आदि मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया की सुबह से ही जामा मस्जिदों के बाहर पुलिस बल को तैनात किया गया था।शांति व्यस्था से नमाजियों ने नमाज को अदा किया है नमाजियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही हुई थी। शाहपुर माल्हा गांव की जामा मस्जिद के बाहर थाने के एसआई अजय कुमार के साथ पीएससी के जवान। तैनात रहे।

More Stories
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*फाग गीत गाकर होली के कार्यक्रम के तहत युवाओं ने जमकर धमाल मचाया *
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*