*कानपुर नगर, दिनांक 28 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर28अप्रैल*04 मई, 2023 एवं दिनांक 11 मई, 2023 को होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में संबंधित जनपदों में अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी० ने बताया कि अपर मुख्य सचिव, सामान्य प्रशासन अनुभाग, उ०प्र० शासन अनुभाग के द्वारा अवगत कराया गया है कि नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु निगोशिएबुल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 (एक्ट संख्या-26, 1881) की धारा-25 द्वारा प्राप्त उन अधिकारों को काम में लाकर जिन्हें भारत सरकार की विज्ञप्ति संख्या-20/25-26-56-पब-1 दिनांक 08.06.1957 के अनुसार राज्य सरकार काम में ला सकती है, के अनुक्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के प्रयोजनार्थ मतदान दिवस दिनांक 04 मई, 2023 एवं दिनांक 11 मई, 2023 को होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन में संबंधित जनपदों में राज्यपाल महोदया द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त के अनुपालन में जनपद कानपुर नगर में दिनांक 11 मई, 2023 को होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 के दृष्टिगत मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
———————-

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें