कानपुर28अक्टूबर24*पूर्व चेयरमैन के बेटे साथ लूटपाट का पुलिस ने खुलासा किया
कानपुर। बिल्हौर शिवराजपुर कस्बे के वार्ड न 3 निवासी पूर्व चेयरमैन विनोद तिवारी के बेटे अनुज कुमार उर्फ बंशी साथ शुक्रवार देर रात लुटेरों ने मारपीट लूटपाट कर शिवराजपुर के नमस्ते इंडिया दुग्ध कंपनी पास हाईवे किनारे फेक दिया था। पुलिस गश्त दौरान घायल पड़े युवक का सीएचसी लाकर उपचार करवाया चिकित्सकों ने युवक का उपचार कर घर भेज दिया था। शनिवार को युवक के तहरीर पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में लुटेरों की शिनाख्त कर मुकदमा दर्ज किया था।पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई थी।सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिसौदिया ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामले का खुलासा कर तीन लुटेरों को पकड़कर जेल भेज दिया। पुलिस ने लुटेरों के पास से नगदी व मोबाइल भी बरामद कर लिया।
सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिसौदिया ने बताया कि शुक्रवार को कस्बे के अनुज कुमार साथ चौबेपुर थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी सुमित व दो साथी मंधना गुढ़ाहा निवासी आशीष उर्फ लालू, शिवली कानपुर देहात भऊआपुरवा गांव निवासी संदीप ने मारपीट लोटपोट कर दुग्ध कंपनी पास फेक दिया था।मुखबिर की सूचना पर तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लुटेरों के पास से एक मोबाइल व एक हजार रुपए की नगदी बरामद हुई है। इस दौरान घटना के अनावरण में शिवराजपुर थाना के उप0नि0 राजेश कुमार,शिवकुमार,लोकेश सोलंकी,सिपाही अभय सिंह,अफरोज खान मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा20फ़रवरी26*सर्राफ की दुकान से चोरी करने वाले 01 वाँछित अभियुक्त व 01 बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार
कौशाम्बी 20फ़रवरी26*जुमे की नमाज पर सुरक्षा व्यवस्था का एएसपी ने किया निरीक्षण*
कौशाम्बी20फ़रवरी26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें