*कानपुर नगर, दिनांक 25 जुलाई, 2023 (सू0/वि0)*
कानपुर25जुलाई2023*युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आज दिनांक 25 जुलाई, 2023 को वित्तीय वर्ष 2022-23 में चयनित युवक मंगल दल तथा महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।
उक्त वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अरुण पाठक मा० सदस्य विधान परिषद, उवप्रव द्वारा जनपद के विभिन्न विकास खण्डों से उपस्थित हुए 24 युवक तथा महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट (बालीबाल-05 अदद, फुटवाल-05 अदद, बालीवाल नेट-01 अदद् स्किपिंग रोप-03 अदद् एयर पप्प-01 अदद् तथा फिटनिश टयूब 01 अदद तथा 02 बैग) का वितरण किया गया तथा मा0 एम0एल0सी0 श्री अरूण पाठक द्वारा मंगल दलों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उनको जीवन में सफलता के मानक बताए तथा मग्रल दलों से परिचय भी प्राप्त किया गया तथा श्री पाठक जी द्वारा घोषणा की गई कि युवक मथा महिला मंगल दलों की क्षेत्रवार खेल प्रतियोगतिओं का आयोजन कराये तथा जो मंगल दल विजयी होगा उनको विधायक जी द्वारा एक सौलर लाईट पुरुस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रीमती आरती जायसवाल द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि का स्वागत श्रीमती आरती जायसवाल द्वारा पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री अमित कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु श्री राघवेन्द्र सिंह भदौरिया, सुश्री निधि पाण्डेय, सुश्री स्मृता सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी, श्री प्रदीप कुमार, श्री यशस्वी रत्न मिश्रा तथा श्री धीरेन्द्र सिंह यादव व्यायाम प्रशिक्षक, श्री वैभव सिंह कनिष्ठ सहायक आदि का विशेष योगदान रहा। अन्त में जिला युवा कल्याण एवं प्रा०वि०द० अधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति युवक/महिला मंगल दलों के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों का बोध कराते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
———————

More Stories
कानपूर नगर १५ फरवरी २६ * महाशिवरात्रि पर्व पर पनकी के नागेश्वर मंदिर के दर्शन को उमड़ा जैन सैलाब
सुलतानपुर१५ फरवरी २६ * जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में व्यापक भ्रमण एवं निरीक्षण करते हुए सकुशल संपन्न कराया जा रहा है।
कोलकाता १५ फ़रवरी २६ * कॉमरेड समीर दा को श्रद्धांजलि देते हुए योगेन्द्र यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष एन डी पी एफ