कानपुर25अगस्त23*27 अगस्त को होगी महत्वपूर्ण खगोलीय घटना, आसमान में नजर आएगा शनि ग्रह का छल्ला:
अगस्त 2023 में कई तरह की खगोलीय घटनाओं को देखा गया है. इसके साथ ही एक दुर्लभ घटना और होने वाली है जो दस साल बाद घटेगी. 27 अगस्त को शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे पास रहेगा.
अगस्त 2023 खगोलीय घटनाओं के लिए खासा महत्वपूर्ण महीना माना जा रहा है. इस महीने में एक और महत्वपूर्ण खगोलिक घटना होने जा रही है, जिसमें सूर्यास्त के बाद पूरी रात लोग शनि ग्रह और उसके छल्ले को देख सकेंगे. यह घटना 27 अगस्त को होगी. 10 साल बाद हो रही इस खगोलीय घटना की बड़ी बात यह है कि इस छल्ले के साथ-साथ शनि के अन्य उपग्रहों को भी लोग देख सकेंगे. इस समय शनि ग्रह पृथ्वी के सबसे नजदीक होगा और एक चमकीले तारे की तरह दिखाई देगा. इस समय शनि के चमकीले रिंग्स यानी छल्ले को भी देखा जा सकेगा.
इस ग्रह को सामान्य आंखों से देखा जा सकेगा, हालांकि यह चमकीले तारे जैसा ही दिखाई देगा. अगर इसे टेलिस्कोप से देखा जाता है तो इस ग्रह को साफ-साफ देखा जा सकेगा और इसकी तस्वीर भी निकाली जा सकेगी. इस दौरान हल्के पीलेपन के साथ यह ग्रह बहुत ही सुंदर लग रहा होगा. यह घटना रात भर रहेगी और सूर्योदय से पहले तक इसे देख सकेंगे.
मौसम वैज्ञानिक

More Stories
जनपद गौतम बुद्ध नगर१३ अप्रैल २६ * औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय समिति का गठन
कानपूर नगर १३ अप्रैल २६ * सत्ता संरक्षण के चलते विभागों में भ्रष्टाचार चरमपर बेशुमार, निर्दोषों पर कार्यवाही बेहिसाब,
उन्नाव १३ अप्रैल २६ * गजब:थाने में बैठाए गए युवक के अंदर आया जिन्न,थानेदार ने निकाला पट्टा तो भागा जिन्न