केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय
भारत सरकार क्षेत्रीय कार्यालय
कानपुर25अगस्त*बलिदानियों की वजह से आज भारत अग्रणी- सत्यदेव पचौरी
– विभिन्न युद्धों व सैन्य अभियानों में नगर के शहीदों के परिजनों का सांसद द्वारा किया गया सम्मान।
(कानपुर): सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा शहर स्थित बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी के अंतिम दिन शहर के अमर बलिदानियों के परिजन को सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा सम्मानित किया गया।
देश के लिए शहीद हुए शहर के मेजर सलमान व कैप्टन आयुष के पिता को सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। अन्य शहीद जिनके परिजन सम्मानित किए गए वे थे स्व० लांस नायक शिव बहादुर सिंह (राजपूत रेजीमेंट)। इनको वीरगति 1965 भारत-पाक युद्ध के दौरान प्राप्त हुई थी। इनकी पत्नी श्रीमती शांती देवी को सम्मानित किया गया।
वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहर के लाल स्व० राजेंद्र सिंह (सिग्नल रेजीमेंट) की पत्नी श्रीमती सुक्खी देवी कार्यक्रम में सम्मानित की गईं। 1997 में ऑपरेशन राइनो में अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहर के गोपाल स्वरूप (आर्टिलेरी) की पत्नी श्रीमती आंचल ने सम्मान ग्रहण किया।
ऑपरेशन रक्षक के दौरान शहीद होने वाले राजपूत रेजीमेंट के हवलदार रूप सिंह की पत्नी सुनीता देवी को सम्मानित किया गया। ऑपरेशन मेघधूत में शहीद राजपूत रेजीमेंट के खलील अहमद की पत्नी शमीमा बेगम को सांसद सत्यदेव पचौरी द्वारा कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
जेके लाईट रेजीमेंट के कैप्टन सुबूदार जिन्होने ऑपरेशन विजय के दौरान बलिदान दिया था उनकी पत्नी श्रीमती महमूदा बानो को मेरी माटी मेरा देश, मिट्टी को नमन वीरों को वंदन कार्यक्रम में सांसद द्वारा सम्मानित किया गया।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित स्व० कैप्टन आयुष के पिता अरुण कान्त सिंह यादव ने बताया कि आयुष आज जीवित होता तो 32 वर्ष का होता। आयुष के जन्मदिवस की याद में सांसद श्री पचौरी द्वारा उनके पिता को विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में सत्यदेव पचौरी ने कहा कि जिन्होने राष्ट्र का गौरव बढ़ाया उनका सम्मान करना बड़े सौभाग्य की बात है। देश के इन्हीं वीर सपूतों के बलिदान के कारण देश अग्रणी बना हुआ है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताकत है कि आज दुनिया न सिर्फ विश्व योग दिवस मनाती है बल्कि विश्व मोटे अनाज का दिन भी मानने लगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार कमल मुसद्दी ने की। इस अवसर पर विभाग द्वारा एक विषयागत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर 20 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत होने वाले बच्चे थे केशव द्विवेदी, उज्ज्वल गुप्ता, शुभ चौरसिया, अमित कुमार, शशि शेखर वाजपेई, वैभवी मिश्रा, दिव्यान्श कुमार गुप्ता, आदित्य निगम, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुदिता पाण्डेय, आम्या शर्मा, अंशुमान वाजपेई, अंबुज सिंह परिहार, अनंत वाजपेई, अंशुमान मिश्रा, वैभव सोनकर, सत्यजीत सिसोदिया, आदित्य यादव, आयुष पटेल व आयुष कुमार।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे बीएनएसडी शिक्षा निकेतन के प्रधानाचार्य बृज मोहन कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के संदीप सिंह, बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारी व अन्य विशिष्ठजन उपस्थित थे।
——————————

More Stories
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*उप जिलाधिकारी कार्यालय तहसील बिल्हौर कानपुर नगर का बूथों पर निरिक्षण
कानपुर नगर 22 फ़रवरी 26*रिचा सचान गाजियाबाद में दारोगा थीं, रात 2 बजे ड्यूटी खत्म कर बुलेट से निकलीं फिर उनके साथ दर्दनाक कांड हो गया।
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26** पूर्णिया पुलिस सप्ताह: रुपौली थाना की क्रिकेट टीम ने जीता मैच*