February 25, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर24-06-2023*भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने कानपुर भ्रमण के दौरा कानपुर शहर के प्रवेश मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराकर उन्हें विकसित कराने का सुझाव दिया।

कानपुर24-06-2023*भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने कानपुर भ्रमण के दौरा कानपुर शहर के प्रवेश मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराकर उन्हें विकसित कराने का सुझाव दिया।

कानपुर24-06-2023*भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने कानपुर भ्रमण के दौरा कानपुर शहर के प्रवेश मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराकर उन्हें विकसित कराने का सुझाव दिया।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने कानपुर भ्रमण के दौरान आज आयुक्त, कानपुर मण्डल और जिलाधिकारी को कानपुर शहर के प्रति अपने विचार को व्यक्त करते हुए कानपुर शहर के प्रवेश मार्गों का सौन्दर्यीकरण कराकर उन्हें विकसित कराने का सुझाव दिया।

उपरोक्त के क्रम में आयुक्त ने जिलाधिकारी व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ गंगापुल, जाजमऊ प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया और शहर के प्रवेश बिन्दुओं को विकसित करने हेतु का0वि0प्रा0, नगर निगम, लो0नि0वि0, केस्कों, जल निगम, एन0एच0ए0आई0 एवं कैण्ट के अधिकारियों की एक City Entrance Beautification Committee (CEBC) बनायी।

निर्देशित किया गया कि गंगापुल, जाजमऊ प्रवेश द्वार से लेकर मानकेशॉ द्वार तक का सुन्दरीकरण कराया जाए और इसके अतिरिक्त जहां जहां सौन्दर्यीकरण कराया जाना आवश्यक है, जैसे फुटपाथ टूटा हो, सड़क क्षतिग्रस्त हो एवं इस प्रकार के अन्य समस्त बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए इन्हें विकसित कर इसका सुन्दरीकरण कराया जायेगा।

इस हेतु प्रत्येक 10 दिन में कमेटी की बैठक कर कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी। छोटे कार्यों को के0डी0ए0 अथवा नगर निगम द्वारा टेकअप किया जायेगा परन्तु जो कार्य बड़े होंगे उनका प्रस्ताव बनाकर शासन को प्रेषित किया जायेगा।

इस हेतु आयुक्त ने के0डी0ए0 और नगर निगम को नोडल बनाते हुए शहर के प्रवेश बिन्दुओं का सर्वे कराकर प्रवेश मार्ग के प्रत्येक 500 मीटर पर अवैध अतिक्रमण, साफ सफाई, पर्याप्त मार्ग प्रकाश व्यवस्था इत्यादि को चिन्हित करते हुए मौके की स्थिति की फोटो व वीडियोंग्राफी कराने को कहा।

आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त, नगर निगम व अपर सचिव, काविप्रा को आगामी 10 दिनों में कार्य योजना बनाये जाने के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण करने को कहा।

लखनऊ से कानपुर में प्रवेश हेतु गंगापुल, जाजमऊ प्रवेश द्वार का स्थलीय निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने उक्त प्रवेश द्वार के दोनो तरफ गंगापुल से जाजमऊ चौराहे तक तथा जाजमऊ प्रवेश द्वार से मानकेशॉ द्वार, माल रोड तक की सड़क का स्वामित्व किसका है और ये कितनी Width की है, का परीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तैयार कराते हुए सम्बन्धित विभाग से समन्वय बनाकर उसका सौन्दर्यीकरण कराये जाने हेतु विकल्पों को खोजने और उसका मौके पर क्रियान्वयन कराये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

इस दौरान गंगापुल की मरम्मत एवं सौन्दर्यीकरण हेतु एन0एच0ए0आई0 से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

बैठक में आयुक्त ने उपरोक्त प्रवेश मार्ग पर हाई प्रेशर वाटर जेट से नियमित साफ-सफाई कराने तथा जाजमऊ थाने के सामने फ्लाई ओवर के नीचे समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा अवैध अतिक्रमण हटाये जाने तथा इस अण्डर पास को दिल्ली के टी-3 एयरपोर्ट टर्मिनल के अण्डर पास के तर्ज पर विकसित किये जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।
……………………