April 5, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर22जुलाई2023*पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार: नन्दी*

कानपुर22जुलाई2023*पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार: नन्दी*

कानपुर22जुलाई2023*पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार: नन्दी*

*वृक्षारोपण एक प्रकार से प्रकृति की वंदना है:नन्दी*

*पर्यावरणीय चुनौती से बचना है तो जन – जन को पौधरोपण के लिए जागरूक होना होगा*

*औद्योगिक विकास एवं प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने वृक्षारोपण जन आंदोलन 2023 का किया शुभारंभ*

उत्तर प्रदेश को हरा भरा बनाने एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के एक दिन में 30 करोड़ पौधरोपण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रभारी मंत्री कानपुर नगर नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने छत्रपति साहू जी महाराज विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण जन आंदोलन का शुभारंभ किया। वृहद वृक्षारोपण अभियान में सम्मिलित होते हुए मंत्री नन्दी ने पौधरोपण किया।
प्रभारी मंत्री नन्दी ने कहा कि पेड़ पौधे मनुष्यों के लिए प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। वृक्षारोपण एक प्रकार से प्रकृति की वंदना है। ग्लोबल वार्मिंग सहित अन्य पर्यावरणीय चुनौती से बचना है तो जन – जन को पौधरोपण के लिए जागरूक होना होगा।
मंत्री नन्दी ने हरीशंकरी वाटिका (पीपल, बरगद व पाकड़) के सम्मिलित पौधों का रोपण किया, जिसको हरीशंकरी कहते हैं। इसके पश्चात मंत्री नन्दी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों, ब्लाकों व ग्राम पंचायतों में पर्यावरण की सुरक्षा हेतु वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। वृक्षारोपण जन आंदोलन-2023 में जन सहभागिता से प्रदेश में 22 जुलाई को 30 करोड़ व 15 अगस्त को 05 करोड़ वृक्ष रोपित किए जाएंगे। इसी क्रम में जनपद में दोनों तिथियों में लगभग 31 लाख वृक्षारोपण कराया जाएगा।
मंत्री नन्दी ने कहा कि हम सब का परम सौभाग्य है कि हमारे देश की बागडोर यशस्वी मा0 प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश की बागडोर तपस्वी श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथ में है। पहले की सरकारों ने हमारे भविष्य के बारे में नहीं सोचा लेकिन मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी ने हमारे वर्तमान के साथ-साथ भविष्य की भी चिंता की।
वृक्षारोपण जन आंदोलन कार्यक्रम जागरूकता लाने के लिए किया जा रहा है, जिससे समाज के लोग जागरूक हो और वह अपनी जिम्मेदारी समझे। हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण के अनुकूल वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण आवश्यक है, हमारे लगाए गए वृक्षों का लाभ हमारी आने वाली पीढ़ी उठाएगी। इसलिए समाज के प्रति हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं।
इस अवसर पर मा0 मंत्री जी द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरी शंकरपुर, विकास खण्ड कल्याणपुर के बच्चो उपहार स्वरूप एक-एक वृक्ष भी वृक्षारोपण करने को दिया गया।
कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री देवेन्द्र सिंह भोले, मा0 महापौर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्वप्निल वरुण, मा0 विधायक श्रीमती नीलिमा कटियार, श्री महेश त्रिवेदी, कुलपति विश्वविद्यालय श्री विनय पाठक, मुख्य विकास अधिकारी श्री सुधीर कुमार, मुख्य वन संरक्षक कानपुर मण्डल श्री के0के0 सिंह, मुख्य वन संरक्षक वन्यजीव पश्चिमी क्षेत्र कानपुर श्री शेष नारायण मिश्रा, प्रभागीय निदेशक वन सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सुश्री दिव्या ने भी वृक्षारोपण किया।
———————