April 21, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर21 अप्रैल 26*कानपुर नगर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन*

कानपुर21 अप्रैल 26*कानपुर नगर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन*

कानपुर21 अप्रैल 26*कानपुर नगर में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम में संशोधन*

 

कानपुर नगर *जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जनसामान्य को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचना संख्या 608/रा०नि०आ०-3/पं०नि०/26-25/2026 दिनांक 10 अप्रैल 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए नई अधिसूचना संख्या 619/रा०नि०आ०-3/पं०नि०/26-25/2026 दिनांक 17 अप्रैल 2026 जारी की गई है।

उक्त के क्रम में इस कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी सार्वजनिक सूचना संख्या 195/जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत)/पुनरीक्षण कार्यक्रम/2026-27 दिनांक 10 अप्रैल 2026 में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद कानपुर नगर में त्रिस्तरीय पंचायतों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु निम्नलिखित समय-सारिणी निर्धारित की गई है—

प्रथम चरण में मतदाताओं के डुप्लीकेशन (Deduplication) एवं कम्प्यूटरीकरण की कार्यवाही 28 मई 2026 तक संपन्न की जाएगी।

द्वितीय चरण में कम्प्यूटरीकरण के उपरांत मतदान केंद्रों/स्थलों का क्रमांकन, मतदेय स्थलों के वार्डों की मैपिंग, मतदाता क्रमांकन, एसवीएन आवंटन, मतदाता सूची का डाउनलोड एवं फोटो प्रतियां तैयार करने का कार्य 29 मई 2026 से 9 जून 2026 तक किया जाएगा।

तृतीय चरण में निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 10 जून 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक अग्रेतर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सभी सार्वजनिक अवकाश के दिनों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे तथा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
——-

Taza Khabar