*कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
कानपुर21जुलाई2023**महिलाओं को उनके हित संरक्षण कानून संबंधी विषय पर किया गया जागरूक*
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री प्रदीप कुमार सिंह-II द्वारा दिए गए मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा आज दिनांक 21 जुलाई, 2023 को सभागार भवन तहसील नर्वल कानपुर नगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में मैं शुभी गुप्ता अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, शिवेंद्र पाण्डेय मध्यस्थ, मध्यस्थता केंद्र कानपुर नगर, उरुषा हबीब जेल विजिटर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर, डॉक्टर हिमानी सचान, डॉक्टर पूनम गुप्ता उपस्थित रही।
उक्त शिविर में उपस्थित महिलाओं को राष्ट्रीय महिला आयोग का महत्व व कार्यशैली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर द्वारा दी जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभी गुप्ता द्वारा बताया गया महिलाएं आज भी बड़ी संख्या में घरेलू हिंसा की शिकार हो रही हैं। महिला हर जगह पीड़ित बनकर ही रह जाती है, घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज ना उठाने के पीछे सबसे बड़ा कारण उनका आर्थिक रूप से किसी ना किसी के ऊपर निर्भर रहना और घर छिन जाने का डर होता है, महिलाओं के भरण पोषण अधिनियम, विवाह अधिनियम एवं महिलाओं के संपत्ति में अधिकार के संबंध में जानकारी दी गई। शिवेंद्र पांडे मध्यस्थ द्वारा पारिवारिक मामलों, उरुषा हबीब जेल विजिटर द्वारा महिलाओं को पुलिस अभिरक्षा के दौरान प्राप्त होने वाले अधिकारों के प्रति, डॉक्टर हिमानी सचान द्वारा सर्वाइकल कैंसर से संबंधित व डॉक्टर पूनम गुप्ता द्वारा स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी दी गई।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि दिनांक 27 जुलाई, 2023 को पंचायत भवन तहसील सदर कानपुर नगर में अपराहन 02:00 बजे से महिलाओं को जागरूक किए जाने हेतु विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया है।
——————–

More Stories
भागलपुर 4 अप्रैल 26*रोटरी क्लब और रोटरी पिंक के संयुक्त तत्वावधान में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भागलपुर 4 अप्रैल 26*”संजीदगी एक पहेली” वेब सीरीज की दो-दिवसीय कार्यशाला संपन्न, जल्द शुरू होगी शूटिंग
वाराणसी ४ अप्रैल २६ * मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना, बच्चों को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें व उपहार भी दिए सीएम योगी ने