*कानपुर नगर, दिनांक 21 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर21अप्रैल*विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, 2023 के मौके पर “सेल्फी विद अमृत सरोवर” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
उपायुक्त, श्रम रोजगार कानपुर नगर श्री रमेश चन्द्र ने बताया कि आयुक्त महोदय, ग्राम्य विकास उ०प्र० लखनऊ के द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, 2023 के मौके पर “सेल्फी विद अमृत सरोवर” कार्यक्रम आयोजित करते हुये उसके फोटो, वीडियो, वाइस मैसेज, मैसेज को ट्विटर एवं अन्य सोशल मीडिया पर अपलोड करने एवं उक्त सुअवसर पर एक गोष्ठी भी आयोजित करने के निर्देश दिये गये है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सम्बन्धित ग्राम के मनरेगा श्रमिकों, ग्राम रोजगार सेवक, महिला मेट, तकनीकी सहायक, ग्राम सचिव, स्वयं सहायता समूह की दीदियां, बी०सी० सखी तथा सम्बन्धित ग्राम पंचायत के निवासियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा। प्रत्येक अमृत सरोवर पर कम से कम 50 सम्बन्धित ग्रामवासियों द्वारा अमृत सरोवर पर ट्विटर पर ट्वीट करते हुये सोशल मीडिया (#SelfeWithAmritSarovar हैशटैग के साथ प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं राज्यमंत्री आदि के हैण्डल को टैग करते हुये) एवं समाचार पत्रों में प्रकाशित कराया जाये। इसके अतिरिक्त सभी अमृत सरोवरों में बैनर भी लगाया जायेगा। उक्त अवसर पर लघु गोष्ठी का आयोजन करते हुये जलवायु परिर्वतन, वृक्षारोपण, नदी, तालाब एवं वर्षाकाल में जल संचयन आदि पर परिचर्चा भी की जायेगी। इस अवसर पर ग्रामवासियों द्वारा संकल्प लिया जायेगा कि उनके परिवार द्वारा एक पौधा अवश्य लगाया जाये एवं उस पौधे की देखरेख की समस्त जिम्मेदारी उनकी एवं उनके परिवार की होगी।
उन्होंने बताया कि दिनांक 21 अप्रैल, 2023 को अमृत सरोवर स्वच्छता दिवस का आयोजन किया जायेगा, जिसमें ग्राम पंचायतों में जन जागरण, साफ-सफाई एवं स्वच्छता का प्रचार-प्रसार करते हुये अमृत सरोवर के आस-पास सफाई का कार्य सम्पादित किया जायेगा।
————————-

More Stories
कानपुर नगर13 मई26*शिलापट्ट लगाने को लेकर भाजपा और सपा कार्यकर्ता आमने सामने
कानपुर नगर 13मई26*तत्काल लाईन हाज़िर की कार्यवाही से अपराध और शहर के अपराधियों में मौज*
कौशाम्बी13मई26*तरसौरा गांव में लगी भीषण आग, 11 घर जलकर राख*