कानपुर20फरवरी24*उप कृषि निदेशक ने50 कृषकों का एक दल हैदराबाद के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने जनपद की कम उत्पादकता वाली न्याय पंचायतों से 50 कृषकों का एक दल आज 02 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान, राजेन्द्र नगर, हैदराबाद एवं भारतीय धान अनुसंधान संस्थान, राजेन्द्र नगर, हैदराबाद के लिये हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय कदन्न अनुसंधान संस्थान में कृषकों को मिलेट्स फसलों (श्रीअन्न) की वैज्ञानिक खेती की तकनीक, विपणन सम्बन्धी जानकारी, मिलेट्स के विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ, उन्हें पकाने की प्रकिया, उपयोगिता और पोषक तत्वों की उपलब्धता के सम्बन्ध मे जानकारी दी जायेगी तथा भारतीय धान अनुसंधान संस्थान में कृषकों को धान फसल की तकनीकी जानकारी दी जायेगी, जिससे जनपद के कृषक लाभान्वित होगें।
————

More Stories
भोपाल18अगस्त26*सीएम डॉ. मोहन ने लिए अहम फैसले, एमपी के विकास के लिए 1 लाख 46 हजार करोड़ रुपये स्वीकृत*
नई दिल्ली18अगस्त26*दिल्ली में CPI की महत्वपूर्ण बैठक, 1 सितंबर की विशाल रैली को लेकर हुई चर्चा
कानपुर देहात 18 अगस्त 2026*जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम मे खण्ड शिक्षा अधिकारियों और जिला समन्वयक ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन।*