कानपुर17जनवरी*बैरी गांव की बुजुर्ग पीड़िता ने अपने लड़के को फर्जी मुकदमे से बचाने के लिए कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार
आपको बता दें कि कल्यानपुर के बैरी गांव की विधवा महिला ने लड़के के ऊपर फर्जी मुकदमा लगाए जाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर बी पी जोगदंड को दी जानकारी, लगाई न्याय की गुहार। बताते चलें कि पीड़ित महिला ने बताया उसका पुत्र अभिषेक पटेल मेहनत मजदूरी करके परिवार का जीविकोपार्जन करता है। बैरी गांव के ही कुछ दबंग लोग उससे अवैध वसूली की मांग कर रहे हैं ना देने पर उसके लड़के के ऊपर पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा लगवाए जा रहे हैं ।जबकि उसका पुत्र दोषी नहीं है इसी के चलते पीड़ित महिला कमिश्नर कार्यालय में कुछ छेत्री लोगों के साथ पहुंची है और न्याय की गुहार लगा रही है। न्याय न मिलने पर वहीं जान देने की धमकी भी दे रही है।

More Stories
दिल्ली 5 सितंबर 26*दिल्ली में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम | कान्हा बनीं इशिका गुप्ता, राधा रानी बनीं मनीष मिश्रा
भागलपुर 5सितंबर 26*भागलपुर में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला ने मानवाधिकार संस्था से लगाई मदद की गुहार,
पूर्णिया बिहार 5 सितंबर26 डीएम ने किया ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा