*कानपुर नगर, दिनांक 17 अगस्त, 2023 (सू0वि0)*
कानपुर17अगस्त23*ग्रामीण क्षेत्रों की 75 ग्रामसभाओं में माडल उचित दर दुकानों के निर्माण हेतु भूमि पूजन दिनांक 15 अगस्त,को किया गया।
शासन के द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों की 75 ग्रामसभाओं में माडल उचित दर दुकानों के निर्माण हेतु भूमि पूजन दिनांक 15 अगस्त, 2023 को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), उपजिलाधिकारियों एवं जिला पूर्ति अधिकारी व अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया है।
जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि उक्त निर्माण होने वाली माडल उचित दर दुकानों का निर्माण एक वृहद कक्ष में किया जायेगा, जिसका क्षेत्रफल लगभग 484 वर्ग फीट होगा, जिसमें दुकान हेतु स्थान तथा सी0एस0सी0 हेतु स्थान पृथक-पृथक तौर पर सम्मिलित होगें। उक्त के अतिरिक्त दुकान के समक्ष एक 24 फीट X 04 फीट का बरामदा होगा जो कि प्रतीक्षा हाल के रूप में होगा।
——————–

More Stories
पूर्णिया बिहार 23 जुलाई 26 *पूर्णिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ट्रक से बरामद हुए 25 भैंस, 2 पशु तस्कर गिरफ्तार*
मुजफ्फरनगर23जुलाई26*कांवड़ यात्रा-2026: बाहरी पुलिस बल के ठहरने की व्यवस्थाओं का एसपी सिटी अमृत जैन ने किया निरीक्षण
मथुरा 23 जुलाई 26*OPERATION CONVICTION* – थाना हाईवे जनपद मथुरा।*