कानपुर13फरवरी*मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में आज कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया की कांफ्रेंस हुई।
मेडिकल कॉलेज आडिटोरियम में आज कार्डियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ़ इण्डिया के यू०पी० चैप्टर की कॉन्फ़्रेंस के दूसरे दिन भी देश के विभिन्न चिकित्सीय संस्थानों से आए हुए हृदय रोग विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिये।आज के दिन की शुरुआत एम्स दिल्ली के सीनियर प्रोफेसर डा० राकेश यादव के लेक्चर से हुई ,डा० यादव ने अचानक हार्ट अटैक से होने वाली मौतों पर प्रकाश डाला और बताया की कुछ जन्मजात जीन्स व अनियमित जीवनचर्या सडन कार्डियक अरेस्ट का एक प्रमुख कारण है जिस पर कि समय पर जाँच,परामर्श व स्वस्थ्य दिनचर्या के द्वारा काबू पाया जा सकता है।डा० यादव ने बताया कि जिन व्यक्तियों की फैमिली में अचानक मृत्यु का इतिहास है वो व्यक्ति अपनी इको और ई०सी०जी० की जाँच अवश्य करायें।इसके बाद अमृता इंस्टीट्यूट कोची के डा०बालू वैद्यनाथ ने गर्भावस्था के दौरान इको की जाँच पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे नवजात के दिल में छेद की पहचान प्रसव से पहले ही की जा सकती है जिससे कि समय पर उपचार के माध्यम से इसे ठीक किया जा सके।कानपुर के रिजेंसी हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डा० हर्षवर्धन ने हृदय रोग विशेषज्ञों में ट्रेनिंग के दौरान मानवीय मूल्यों की शिक्षा पर बल देने की आवश्यकता महसूस करते हुए इस बात पर ज़ोर डाला की चिकित्सकों में मानवीय संवेदना और परोपकार की भावना का होना अति आवश्यक है।मैक्स हॉस्पिटलदिल्ली के डा०विवेका कुमार ने अनियमित हृदय गति के कारणऔर उसके उपचार पर अपना व्याख्यान दिया।एम्स रायबरेली के डा० अंकित गुप्ता ने एंजाइना पेन पर बोलते हुए कहा कि हार्ट के बीचो-बीच अगर चलने फिरने में दर्द महसूस हो जो कि कार्य करने पर बढ़ने लगे तो अपने चिकित्सक से संपर्क ज़रूर करें व इसे सामान्य गैस का दर्द ना मानें।के०जी०एम०सी० लखनऊ के डा० आर० के० सरन व बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के डा० धर्मेन्द्र जैन ने हृदय की धमनियों में रुकावट से होने वाली दिक्कतों व उसके उपचार के सम्बन्ध में बताया।मेडिकल झाँसी के सीनियर प्रोफेसर डा० प्रवीण जैन ने हार्ट फेल्यर और उसके उपचार की नयी तकनीकियों व आर्टिफीसियल हार्ट के विषय में बताया।कार्यक्रम के समापन समारोह में सभी संस्थानों के उत्कृष्ट कार्य करने वाले टेक्नीशियन व नर्सिंग स्टाफ को सोसायटी की तरफ़ से सम्मानित किया गया।हृदय रोग संस्थान के कार्डियक टेक्निशियन अशोक कुमार व सिस्टर इंचार्ज सुनीता यादव को सोसाइटी के अध्यक्ष व अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हैड डा० एम०यू०रब्बानी द्वारा उनकी ३०वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।कार्डियोलॉजिकल सोसायटी ऑफ़ इण्डिया यू०पी० चैप्टर के नये अध्यक्ष के रूप में संजय गाँधी हॉस्पिटल लखनऊ के हैड डा० आदित्य कपूर ने कार्यभार ग्रहण किया व सोसायटी द्वारा समाजहित में किये जा रहे कार्यों के विषय में बताया।समारोह के अन्त में कॉन्फ़्रेंस के आयोजनकर्ता डा०संतोष सिन्हा व डा०अवधेश शर्मा,कोषाध्यक्ष डा०एम०एम०रजी ने दो दिवसीय कॉन्फ़्रेंस के सफल आयोजन के पूर्ण होने पर सभी को धन्यवाद प्रस्ताव दिया व आभार प्रगट किया।संस्थान के निदेशक डा०विनय कृष्णा,विभागाध्यक्ष डा० रमेश ठाकुर,डा०राकेश वर्मा व डा० उमेश्वर पांडेय ने भविष्य में भी इस तरह के शैक्षणिक कार्यक्रमों के आयोजन की महत्त्वा पर बल दिया।समारोह में हृदय रोग संस्थान के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक डा०सी०एम० वर्मा,डा० मोहम्मद अहमद,डा०आर०पी०एस०भारद्वाज ,डा०मोहित सचान,डा०मुकेश झा,डा०प्राची शर्मा,डा०कुमार हिमांशु व डा० प्रवीण शुक्ला भी मौजूद रहे।

More Stories
विधानसभा हाटा, कुशीनगर.10जून26*आत्मीयता सप्रेम भेंट
कुशीनगर10जून2026*अत्यंत दुःखद
रोहतास9जून 26*नुक्क्ड़ नाटक के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाया गया।