कानपुर संवाददाता रेहान खान की खास रिपोर्ट यूपीआजतक।
कानपुर12सितम्बर2023*कानपुर नगर में भाजपा नेता की दबंगई का कहर जारी।
आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी और आरोपी को बाल आयोग से हटाने और पीड़ितों को जमीन/कीमत वापिस देने की मांग
कानपुर।न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता ने आज मृतक किसान बाबू सिंह यादव की पत्नी और दोनों बेटी रूबी और काजल से मुलाकात कर उनको न्याय दिलवाने का आश्वासन देते हुए तत्काल दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करी।परिवार अभी भी सदमें में है और सशंकित है की इसको न्याय मिलेगा की नहीं और दोषी गिरफ्तार होंगे की नहीं।चकेरी में परिजनों से मिलते हुए अभिमन्यु गुप्ता ने बेटियों को आश्वासन दिया की उनके लिए वे संघर्ष करेंगे और न्याय दिलवाएंगे।अभिमन्यु गुप्ता ने परिजनों के सामने ही एसीपी चकेरी से बात की जिन्होंने आश्वासन दिया की सभी दोषी गिरफ्तार होंगे और कार्यवाही चल रही है। छोटी बेटी काजल ने रोते हुए बताया की वो डॉक्टर करना चाहती है और पापा ने वादा किया था की उसको मेडिकल करवा के रहेंगे।अभिमन्यु गुप्ता के साथ जय गुप्ता भी मौजूद रहे।
अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की मृतक बाबू सिंह की पत्नी और बेटियों से मिली जानकारी के अनुसार यह स्पष्ट है की कानपुर के बाबू सिंह यादव जी की जमीन धोखेधड़ी से फर्जी तरीके से भाजपा नेता और यूपी बाल आयोग के सदस्य प्रियरंजन दिवाकर आशु ने साथियों के साथ हड़प ली।बाबू सिंह यादव ने हताश निराश होकर खुदखुशी कर ली।मृतक बाबू सिंह यादव,उनकी पत्नी और दो बेटियां रूबी और काजल के साथ बहुत बड़ा अपराध हुआ है।और अभी तक भाजपा नेता और उसके साथियों को पकड़ा नहीं गया जबकि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
न्याय संघर्ष समिति ने मांग करी की
– सत्ता पक्ष से जुड़े आशु दिवाकर समेत सभी आरोपी गिरफतार किए जाएं
-आशु दिवाकर को तत्काल यूपी बाल आयोग से हटाया जाए
मृतक बाबू सिंह यादव के परिवार की जमीन या कीमत दोषियों से वापिस दिलवाई जाए
– परिवार को सुरक्षा दी जाए
अभिमन्यु गुप्ता के साथ जय गुप्ता मौजूद रहे।

More Stories
अयोध्या 1 फरवरी 26 * नेशनल यूनियन ऑफ जनरलिस्ट तहसील रुदौली इकाई की वार्षिक बैठक संपन्न। .
नई दिल्ली १ फरवरी २६ * स्टेशन डायरेक्टर के सेवा निवृत होने पर स्टेशन कर्मियों ने कार्यक्रम आयोजित किया
नई दिल्ली 1 फरवरी 26 * यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर शाम की खबरे। ..