कानपुर12दिसम्बर2022* सपा विधायक की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही है कानपुर पुलिस ने 4 बांग्लादेशी नागरिक पकड़े है।
पकड़े गए आरोपी रिज़वान उसकी पत्नी समेत दो बच्चे भी है जिनके कब्ज़े से दो-दो पासपोर्ट और कई आधार कार्ड मिले हैं। सपा विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान ने बांग्लादेशी नागरिक को दिया था हिंदुतानि निवासी होने का कैरेक्टर सर्टिफिकेट जबकि पकड़े गए बांग्लादेशी रिज़वान के पास से कई देशों की विदेशी करेंसी भी बरामद हुई वही बांग्लादेशी रिज़वान ने पाकिस्तान मलेशिया नेपाल की भी कर चुका है कई बार यात्राएं।सभी संदिग्ध की मूलगंज थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी।
वीओ-कानपुर पुलिस कमिश्नरेट को बड़ी सफलता हाथ लगी है दरअसल सूचना के बाद एक संदिग्ध बांग्लादेशी व्यक्ति रिज़वान एवं उसकी पत्नी व दो बच्चों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया जिसके बाद पकड़े गए युवक से पूछताछ के बाद पता चला के वो बांग्लादेशी नागरिक है जिसके बाद पुलिस ने आगे की तहकीकात शुरू करते हुए परिवार के सभी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया रिज़वान ने कानपुर की रहने वाली युवती से शादी भी की है जिसके बाद से यह युवक कानपुर में आता जाता रहा है और कानपुर में भी रहकर के यहाँ से भी लगातार कई देशों की यात्रा कर चुका है जिसमें पाकिस्तान 2 बार जा चुका है ,बांग्लादेश मलेशिया ,नेपाल यह कई बार गया है इस युवक के पास से बरामद किए गए कागजातों के में सपा विधायक इरफान सोलंकी के द्वारा जारी किया गया लेटर हेड भी मिला है जिसमें इसे भारतीय नागरिक बताया गया है साथ ही सपा पार्षद मन्नू रहमान के द्वारा जारी किया गया निवास प्रमाण पत्र भी बरामद हुआ है युवक के पास से तीन अलग-अलग नामों से उसके आधार कार्ड भी मिले और अलग-अलग नामों से दो पासपोर्ट भी बरामद हुए हैं जिसमे युवक के पास से 14 लाख से ज़्यादा की देशी और विदेशी करेंसी भी युवक के पास से मिली है , पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह भी कहा है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ मामला है और इसमें आगे की जांच की जा रही है आने वाले दिनों में इस मामले में तफ्तीश के बाद धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं पुलिस पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को लेकर विदेशी जासूस होने के शक पर भी जांच की जा रही है ।
बाईट – आनंद प्रकाश तिवारी जॉइंट कमिश्नर कानपुर नगर

More Stories
नई दिल्ली १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…
लखनऊ १८ मार्च २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
रोहतास १८ मार्च २६ * रेलवे कालोनियों में मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस,गेल करेगा आपूर्ति, हुआ समझौता