*कानपुर ब्रेकिंग*
कानपुर12अगस्त23*सास ससुर को बहू ने चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल,सास ससुर ने पुलिस से की शिकायत।
कानपुर नगर से रेशमा बेगम की रिपोर्ट यूपीआजतक।
कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र पतारा में एक बहू ने सास और ससुर को चप्पलो से पीट दिया।
ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने केबाद पुलिस वीडियो की जांच पड़ताल की है।
सास ससुर ने थाने पहुंचकर बहू के खिलाफ शिकायत की है।
पतारा कस्बा निवासी रमन गुप्ता की पत्नी मीना गुप्ता ने शुक्रवार दोपहर घाटमपुर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पतारा कस्बा के कानपुर- सागर हाइवे किनारे स्थित घर पर गए थे।
उनकी बहू मीनाक्षी ने उन्हें घर के अंदर घुसने नही दिया और धक्का देकर घर के बाहर हाइवे किनारे गिरा दिया साथ ही चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी।
इस दौरान पति रमन ने बचाने की कोशिश की तो बहू ने उन्हें भी धक्का दे दिया।
घटना के दौरान ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई घाटमपुर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
वही सास ने बहू के खिलाफ थाने पहुंचकर मारपीट करने की तहरीर दी है।

More Stories
वाराणसी २२ फरवरी २६ * थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गुमशुदा महिला व उसके पुत्र को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया गया
मिर्जापुर २२ फरवरी २६ * मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 22 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
पूर्णिया बिहार 22 फरवरी 26*बिहार पुलिस सप्ताह: पुलिस अधीक्षक ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना