कानपुर11अक्टूबर*डी -2 गैंग द्वारा किए गए गोलीकांड के पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से लगाई जान बचाने की गुहार
कानपुर:थाना अनवरगंज में 4 अक्टूबर को डाक्टर नसीम आलम के ऊपर डी-2 गैंग के शूटरों द्वारा गोली मारी गई थी जब डाक्टर अफीम कोठी के पास स्थित अपने क्लीनिक से घर को जा रहे थे तभी रास्ते में डी-2 बैंक के साथ शूटर अमजद बच्चा नहीं डॉक्टर नसीम आलम की कार पर तमंचे से फायर किया जिसमें डॉ नसीम आलम बाल बाल बच गए थे गोली कार के शीशे को तोड़ते हुए पार निकल गई थी। डाक्टर नसीम के चेहरे पर गोलियों के छर्रे लग गए थे। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय थाना अनवरगंज को दी थी जिसमें थाना अनवरगंज में धारा 307 जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।3 वर्ष पूर्व भी डॉ नसीम के क्लीनिक में अमजद बच्चा ने हमला किया था। जिसका मुकदमा अभी भी न्यायालय में विचाराधीन है। आपको बताते चलें अमजद बच्चा डी-2 गैंग का शार्प शूटर है जो शहर में पूर्व में भी पैसे लेकर कई हत्याओं में शामिल रहा है। कई सफेदपोश नेताओं का हाथ होने की वजह से पुलिस उस पर हाथ डालने से बचती रही है। पूर्व में एसओजी प्रभारी ऋषि कांत शुक्ला व विनोद मिश्रा द्वारा अमजद बच्चा को जेल भेजा जा चुका है। 4 अक्टूबर को हुए गोलीकांड से डॉ नसीम और उनका परिवार दहशत में है।
शूटर अमजद बच्चा की गिरफ्तारी के लिए डॉक्टर नसीम अहमद ने पुलिस आयुक्त बीपी जोगदंड से मुलाकात की व प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस आयुक्त द्वारा तत्काल प्रभाव से डॉक्टर नसीम को सुरक्षा मुहैया कराई गई व अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन भी दिया गया। रेशमा बेगम की खबर

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*