जिलाधिकारी अपडेट 09 मई, 2023 कानपुर नगर।
कानपुर10मई*पोलिंग पार्टियां रवानगी
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 एवं प्रेक्षक सुश्री मनीषा त्रिघाटिया द्वारा संयुक्त रूप में नवीन मण्डी स्थल, नौबस्ता में कल दिनांक 10/5/2023 को पोलिंग पार्टियो की रवानगी संबंधी तैयारियों का निरीक्षण किया गया। नगर निगम के कुल 110 वार्डो एवं नगर पंचायत बिठूर में मतदान सम्पन्न कराने हेतु पोलिंग पार्टियो कल दिनांक 10/5/2023 को नवीन मण्डी स्थल, नौबस्ता से जाएगीं। इस हेतु निम्न व्यवस्थाएं की गयी है:-
◆ पोलिंग पार्टियो हेतु वार्डवार मतदान सामग्री के वितरण की व्यवस्था की गयी है।
◆ वार्डवार सामग्री वितरण के पर्यवेक्षण संबंधित आर0ओ0/ए0आर0ओ0 एवं संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा किया जायेगा।
■ सम्पूर्ण वितरण प्रकिया के समन्वय स्थापित किये जाने हेतु कुल 6 उप जिलाधिकारी/अपर नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर जिलाधिकारी(न्यायिक)/अपर जिलाधिकारी(नगर) की तैनाती की गयी है।
◆ कार्मिक व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर के नेतृव्य में कार्मिक कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था पृथक से की जा रही है।
◆ पार्टी रवानगी के उपरान्त कार्मिको के लिए बस, मण्डी परिसर एवं रेस कोर्स ग्राउन्ड से उपलब्ध होगी। रेस कोर्स ग्राउन्ड तक पहुचने हेतु परिवहन विभाग द्वारा शटल बस सर्विस की व्यवस्था भी की गयी है।
◆ सम्पूर्ण क्षेत्र में बैरिकेटिग एवं आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।
◆ कल दिनांक 10/5/2023 को प्रातः 8-00 बजे से पोलिंग पार्टियो का प्रस्थान सुनिश्चित होगा।

More Stories
उत्तर प्रदेश1अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
नई दिल्ली1अगस्त जुलाई26* पत्रकारों की समस्याओं के समाधान का आश्वासन, विधानसभा उपाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
नई दिल्ली1अगस्त26*लोकसभा ने जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है…