February 22, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर10मई*क्राइम ब्रांच एवं थाना झांसी रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

कानपुर10मई*क्राइम ब्रांच एवं थाना झांसी रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

कानपुर10मई*क्राइम ब्रांच एवं थाना झांसी रोड पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*

*पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे एक सट्टेबाज को परिवार हॉस्पिटल के पास से पकड़ा*

🔴 *पकड़े गये सटोरिया से 4100/- रूपये नगद, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल तथा एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल को किया जप्त।*
🔴 *आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ थाना झांसी रोड पुलिस ने की 109 भादवि की कार्यवाही0।*

ग्वालियर 09.05.2023 – *पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री राजेश सिंह चंदेल,भापुसे* के निर्देश पर ग्वालियर जिले में सटोरियों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 08.05.2023 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसी रोड क्षेत्रान्तर्गत परिवार हॉस्पिटल के पास एक सटोरिया मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर से *अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश दंडोतिया* द्वारा क्राइम ब्रांच व थाना झांसी रोड पुलिस की संयुक्त टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिया पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री षियाज़के.एम.,भापुसे, डीएसपी अपराध द्वितीय श्री संदीप मालवीय एवं सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी झांसीरोड निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान परिवार हॉस्पिटल के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहंुचकर देखा तो उन्हे वहां एक संदिग्ध व्यक्ति स्प्लेण्डर मोटर सायकिल लिये खड़ा दिखाई दिया जो मोबाइल चला रहा था, पुलिस टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसके द्वारा थाना माधौगंज में हेमसिंह की परेड का रहने वाला बताया। पुलिस टीम द्वारा जब सटोरिया का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें आईपीएल का सट्टा खिलवाने के लिए lioncric.in एवं 99hub.in नाम की आईडी पर आईडी खुली हुई पाई गई। पूछताछ करने पर उसने बताया कि कदम साहब का बाड़ा लश्कर निवासी एक खाईबाज द्वारा उसे लिंक भेजी गई थी जिसके माध्यम से वह पंजाब विरूद्व कोलकाता के बीच चल रहे आईपीएल मैच का सट्टा खिला रहा था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से 4100/- रूपये नगद, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल तथा एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया और उसके पास से लगभग दो लाख का हिसाब किताब भी मिला है। थाना झांसीरोड पुलिस द्वारा उक्त पकड़े गये सटोरिया के खिलाफ धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट व खाईबाज के खिलाफ 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।

*बरामद मशरूका*:- 4100/- रुपये नगद, एक सैमसंग कंपनी का मोबाइल तथा एक स्प्लेण्डर मोटर सायकिल कुल मशरूका 69,100/-रूपये।

*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमर सिंह सिकरवार एवं थाना प्रभारी झांसी रोड निरी. शैलेन्द्र भार्गव क्राइम ब्रांच टीम- उप निरी0 राहुल सिंह, प्र.आर. अनिल गुप्ता, आरक्षक रणवीर शर्मा, सोनू परिहार, सौरभ चौहान, जितेन्द्र तुरेले, साइबर से आरक्षक कपिल पाठक, सोनू प्रजापति एवं थाना झांसी रोड टीमः- प्र.आर. हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक रामकेश, कमल की सराहनीय भूमिका रही।

Taza Khabar