March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर10जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

कानपुर10जनवरी24*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर खास खबरें

[10/01, 5:51 pm] Monu shivrajpur: फर्रुखाबाद – गोवंशों से परेशान किसानों ने स्कूल में बंद किए गोवंश, स्कूल में गोवंशों को बंद कर वीडियो बनाकर वायरल की

गोवंश रात के अंधेरे में किसानों की फसलों कर रहे बर्बाद
ठंड में किसान खेतों पर फसलों की रखवाली करने को मजबूर
शमशाबाद ब्लॉक के ग्राम गंधिया भाकुशी का मामला.

#Farrukhabad#AKDNEWS
[10/01, 5:52 pm] Monu Shivrajpur Villhaur: #चित्रकूट

👉🏾 आप भी देख लीजिए ऐसे होती हैं परीक्षाएं ऐसे होते हैं पेपर लीक…?

👉🏾 गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में हुई बिटीसी परीक्षा का पेपर लीक…??

👉🏾 पेपर लीक करने का वीडियो शोशल मीडिया में हो रहा वायरल……एक छात्रा के पति ने लगाया आरोप

👉🏾 अपनी पत्नी का एग्जाम कराने आये एक युवक ने किया खुलासा.. विस्तृत खबर अमृत विचार पर देखें

👉🏾 पेपर लीक होने की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस ने उसी व्यक्ति को हिरासत में लिया??

👉🏾 यह वीडियो 09/01/2024 का बताया जा रहा है जहाँ दूसरी पाली में होने वाले सामाजिक विज्ञान का पेपर लीक हुआ।

चश्मा लगाए व्यक्ति को देखा गया कि गॉइड और मोबाइल के जरिये प्रश्नों के उत्तर बताए पर्ची में लिख कर दिए जा रहे हैं??

#बिटीसीएग्जाम
#btcpaperout
[10/01, 6:08 pm] Monu shivrajpur: *प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 10 जनवरी, 2024 (सू0वि0)*
उप कृषि निदेशक चौधरी अरूण कुमार ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाई टेक हब् फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम इत्यादि की ई-लाटरी जनपद स्तर से दिनांक 11 जनवरी, 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में सम्पन्न करायी जायेगी तथा ई-लाटरी की प्रकिया दिनांक 11 जनवरी, 2024 को पूर्ण न होने की दशा में दिनांक 12 जनवरी, 2024 को पूर्ण करायी जायेगी।
अतः जनपद के जिन कृषकों द्वारा कृषि यंत्रीकरण की समस्त योजनाओं के अन्तर्गत रू0 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्र/कृषि रक्षा उपकरण, कस्टम हायरिंग सेन्टर, हाई टेक हब् फॉर कस्टम हायरिंग, थ्रेसिंग फ्लोर एवं स्माल गोदाम इत्यादि प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया गया उनसे अनुरोध है कि दिनांक 11 जनवरी, 2024 को प्रातः 11ः00 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में होने वाली ई-लाटरी में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।
————
[10/01, 6:08 pm] Monu shivrajpur: जिला प्रशासन की पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति कानपुर दर्शन के माध्यम से पर्यटन को एक नया आयाम दे रही है जिसकी बागडोर स्वयं मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने संभाल रखी है l पिछले महीने से ही शुरुआत हुई कानपुर दर्शन में अब तक 1000 से अधिक पर्यटक गाइडेड पैकेज टूर के माध्यम से कानपुर के विभिन्न ऐतिहासिक, पौराणिक, संस्कृतिक एवं आधुनिक दर्शनीय स्थलों को देख चुके हैं और यह अनुभव करते हैं कि किसी भी मायने में कानपुर पर्यटन की दृष्टि अन्य पर्यटक स्थलों से पीछे नहीं है l पर्यटन विकास एवं प्रोत्साहन समिति समन्वयक डॉ सुधांशु राय के अनुसार कानपुर में पर्यटन का नया स्वरूप दिखने लगा है और यह एक ऐसा सेक्टर है जो न सिर्फ लोगों की आय को बढ़ाने का माध्यम है बल्कि अगर इसे सही तरीके से बढ़ावा मिले तो रोजगार उत्पन्न करने में भी यह एक महत्वपूर्ण स्रोत हो जाएगा l
कानपुर दर्शन न सिर्फ छात्र-छात्राओं को आकर्षित कर रहा है बल्कि शहर के जनमानस को भी एक अलग अनुभव दे रहा है जिसमें मुख्य रूप से कानपुर प्राणी उद्यान की जंगल सफारी कानपुर बोट क्लब का प्राकृतिक सौंदर्य अनुभव ग्रीन पार्क का क्रिकेट इतिहास विजिटर गैलरी के द्वारा और बिठूर पेशवा स्मारक एवं संग्रहालय इत्यादि l कानपुर दर्शन उन स्थलों को भी खोज रहा है जिसे पर्यटन के उभरते क्षेत्रों में शामिल किया जा सकता है जिसमें सबसे महत्वपूर्ण विलेज टूरिज्म है जिसके अंतर्गत भीतरगांव और बिठूर मुख्य रूप से इन पर्यटकों के लिए पसंदीदा स्थल हो सकते हैं l कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड कानपुर दर्शन को गति प्रदान कर रहा है और नए-नए स्थलों को खोज कर पर्यटकों को स्थलों के इतिहास के बारे में जानकारी भी प्रदान कर रहा है l बहुत जल्द कानपुर के दर्शनीय स्थलों की जानकारी वेबसाइट और पर्यटक बुकलेट से जनमानस को प्राप्त होगी l
[10/01, 6:15 pm] Monu shivrajpur: आज दिनांक 10.01.24 को थानाक्षेत्र चकेरी के सनिगवां गांव की पीछे नहर में एक बालक उम्र करीब 12 वर्ष का शव मिला है। जिसकी शिनाख्त वरुण पुत्र मनोज गुप्ता उम्र 12 वर्ष निवासी स्वर्ण जयन्ती विहार कृष्णा पैलेस कोयला नगर कानपुर के रूप में हुयी है। उक्त बच्चे की गुमशुदगी के सम्बन्ध में दिनांक 09.01.24 को थाना-सेन पश्चिम पारा में FIR- 05/24 धारा 363 भादवि पंजीकृत है। थाना चकेरी द्वारा बच्चे के शव का पंचायतनामा भरकर अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में डीसीपी पूर्वी महोदय श्री तेज स्वरूप सिंह की बाइट।
[10/01, 6:26 pm] Monu shivrajpur: #अयोध्या #उत्तर_प्रदेश में तत्कालीन मुलायम सिंह सरकार में डीबी राय अयोध्या के SSP थे,
निहत्थे कारसेवकों पर तत्कालीन सरकार ने गोली चलाने के निर्देश दिए थे,
नहीं चलाई गोली बेशक होना पड़ा सस्पेंड अब परिवार को मिला प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण ।
[10/01, 6:39 pm] Monu shivrajpur: -::जनपद कन्नौज उत्तर प्रदेश ::-

आगरा दिल्ली नेशनल हाइवे पर हादसे का मामला,

लाइव सड़क हादसे का वीडियो आया सामने,

हाइवे पर कई गाड़ियों को रौंदते हुए ट्रक का वीडियो आया सामने,

कई किलोमीटर तक अनियंत्रित ट्रक ने कई गाड़ियों को था रौंदा,

हादसे में अबतक 2 लोगों की हुई मौत, 1 लोग घायल,

आधा दर्जन कार सहित, बाइक सवार भी चपेट में आए,

हादसे के बाद बाइक में लगी थी भीषण आग,

थाने का फोर्स सहित पुलिस के अधिकारी पहुंचे थे मौके पर,

ट्रक को पुलिस ने लिया कब्जे में,चालक गिरफ्तार,

थाना सिकंदरा क्षेत्र का मामला।।

वायरल खबर की पुष्टि करने के लिए राजधानी लखनऊ से यूपी क्राइम रिपोर्टर अरुण कुमार शुक्ला ने फ़ोन द्वारा जब श्रीमान थाना प्रभारी थाना सिकन्दर जनपद आगरा से खबर के सम्बंध में जानकरी की तो श्रीमान थाना प्रभारी सिकंदरा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि 2लोगों की मौत हुई है और 1 घायल हुआ ।।

अरुण कुमार शुक्ला

यूपी क्राइम रिपोर्टर

न्यूज़77 लखनऊ यूपी
[10/01, 6:55 pm] Monu shivrajpur: *प्रेस विज्ञप्ति*
*कानपुर नगर, दिनांक 10 जनवरी, 2024 (सू0वि0)*
प्रमुख सचिव नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग उ0प्र0 शासन अनुराग श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में गंगा व उसकी सहायक नदियों में गिर रहे नालों, शोधन व्यवस्था, कानपुर नगर में संचालित विभिन्न एस0टी0पी0 आदि की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल निगम (ग्रामीण) एम0डी0 डा0 बलकार सिंह, जिलाधिकारी विशाख जी, नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0एन0 सहित सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रमुख सचिव ने कहा कि नमामि गंगे सरकार का बहुत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसके अतिरिक्त 25 तारीख से माघ मेला-2024 शुरू होने जा रहा है। माघ मेले के दौरान जितना वेस्ट वाटर या सीवरेज है वह गंगा में नहीं जाना चाहिए यह हम लोगों की प्राथमिकता है इसी प्राथमिकता को देखने के लिए हम कानपुर आये है व प्रयागराज जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नमामि गंगे के तहत बहुत से कार्य हुए हैं, जिसमें नदी में सीवरेज को रोकने के लिए या इण्डिस्ट्रियल वेस्ट को रोकने के लिए प्रयास किए गए हैं, उन प्रयासों के तहत कार्य अंतिम चरण में है, कहीं पर कोई कमी न रह जाए, जिससे माघ मेले के दौरान गंगा नदी में प्रदूषित जल न जाने पाये इसका हम सब लोगों को प्रयास करना है उसी की समीक्षा आज की गई है और जो कमियां है उन कमियों को दूर करने में जो समस्या है उसका समाधान कराकर उन कमियों को पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
जल जीवन मिशन के अन्तर्गत हर-घर-नल योजना की समीक्षा करते हुये निर्देश दिये गये कि शतप्रतिशत हाउस होल्ड को योजना से कवर किया जाये, जिससे योजना के उद्देश्य की पूर्ति हो सके तथा जनपद स्तर पर समीक्षा कर उक्त योजना के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्य की प्रगति सन्तोष जनक न होने या कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने की स्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के विरूद्व पेनालटी लगाकर उनके विरूद्व विधिक कार्यवाही सुनिश्चित करायी जाये।
—————
[10/01, 7:24 pm] +91 94150 42171: *जब योगी सरकार के तेज तर्रार अफसर “नंदी महोदय” करने पहुंचे बैंक में औचक निरीक्षण*

*अपने दाने चारे का लेखा का हेरा फेरी करने वाले कमीशखोरों की तहकीकात करने, व बैंकों में सर्वर का डाउन का बहाना बनाने वालों की कार्यशैलियों को परखने जब अचानक पहुंचे योगी सरकार के तेज तर्रार अफसर “नंदी महोदय”*,
*बैंक में अचानक नंदी महोदय के पहुचने से कर्मचारी रह गये हक्के बक्के, बैंक ग्राहकों के बीच भी अफरातफरी का माहौल*,
*खबर उन्नाव जनपद के स्टेट बैंक से हुआ वायरल वीडिओ*,

*उन्नाव के स्टेट बैंक पैसा निकालने पहुंचे नंदी महोदय* 🤣
[10/01, 8:03 pm] +91 94150 42171: 10 जनवरी, 2024 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन सहित ई-पास मशीनों की स्थापना एवं संचालन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जनपद में संचालित उचित दर दुकानों की संख्या के अनुसार ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनें शासन द्वारा निर्धारित वेंडर के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी तथा उन्हें एक चयनित स्थल पर सुरक्षित रखा जाएगा। तत्पश्चात् विधिक बांट एवं माप निरीक्षकों द्वारा ई-कांटों की स्टांपिंग का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही इस संबंध में उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण संपन्न कराया जाएगा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत समस्त विकास खंडों में 1376 तथा नगरीय क्षेत्र में 696 उचित दर की दुकानें संचालित हैं।

जिलाधिकारी द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन सहित ई-पास मशीनों की स्थापना एवं संचालन के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-

जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उचित दर दुकानों की संख्या के अनुसार तहसीलवार ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनें पहुंचाई जाएंगी तथा उन्हें सदर नगरीय क्षेत्र में चयनित स्थल पर तथा तहसीलों में तहसील परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा।
• समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत तहसील के उप जिलाधिकारी से संपर्क स्थापित कर ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनों को रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
• सेवा प्रदाता कम्पनी मे0 ओयसिस साइबरनेटिक्स प्रा0लि0 के प्रतिनिधि द्वारा वर्तमान में 10 व्यक्तियों की श्रमशक्ति से अवगत कराये जाने पर श्रमशक्ति बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि ससमय ई-कांटें तथा ई-पास मशीनों का प्रशिक्षण पूर्ण कराकर उनकी स्थापना पूर्ण करते हुये उन्हें क्रियाशील किया जा सके।
• अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) यह सुनिश्चित करें कि ई-कांटों की स्टांपिंग का कार्य समयांतर्गत पूर्ण कराए जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलवार एवं नगरीय क्षेत्रों में जोन-वार विधिक बांट एवं माप निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए।
• जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए कि मास्टर ट्रेनर को नियुक्ति कर ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनों के संचालन एवं रख-रखाव के विषय में समस्त उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण तहसीलवार कराया जाए।
• प्रशिक्षण के दौरान ई-पास मशीनें एवं ई-कांटें के संचालन से संबंधित तथा सभी विक्रेताओं की मशीनों पर हैण्ड्स-ऑन प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) श्री अजीत कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राजेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[10/01, 8:14 pm] +91 98898 56609: उत्तरीपुरा बिल्हौर ब्रेकिंग

देसी शराब ठेके की दुकान को लेकर लगातार बढ़ रहा विवाद

सेल्समेन और ठेकेदार की मनमानी के चलते

ठेका के समय के पहले ही ठेकेदार ने दो जगह दुकान बदलने का किया प्रयास

ठेकेदार और सेल्समेन ने दो बार दुकान की जगह बदलकर माहौल बिगड़ने का किया प्रयास कस्बे में

महिलाओं और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन दुकान बंद करने के लिए

मामला गंभीर होने पर उप जिलाधिकारी पहुंची मौके पर

जगह बदलने को लेकर उप जिलाधिकारी ने ठेकेदार व सेल्समैन को लगाई जमकर फटकार और कही कार्रवाई की बात

महिलाएं और ग्रामीण लगातार दुकान बंद करने की उठाते रहे आवाज

उप जिलाधिकारी के आश्वासन के बाद मानी महिलाएं और ग्रामीण

आखिरकार उच्च अधिकारियों की अनुमति के बिना दो बार निर्धारित जगह से दुकान हटाने का क्यों किया गया प्रयास जिससे हो सकता था माहौल खराब

ग्रामीणों ने लगाए कई गंभीर आरोप सेल्समेन द्वारा ठेकेदार की मिली भगत से रोजाना निर्धारित समय के पहले ऊंची दामों पर ब्लैक में बेची जाती है दारू

उत्तरीपुरा देसी शराब ठेके की दुकान का मामला
[10/01, 8:17 pm] Monu shivrajpur: जिलाधिकारी अपडेट 10 जनवरी, 2024 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन सहित ई-पास मशीनों की स्थापना एवं संचालन के संबंध में बैठक संपन्न हुई। जनपद में संचालित उचित दर दुकानों की संख्या के अनुसार ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनें शासन द्वारा निर्धारित वेंडर के माध्यम से पहुंचाई जाएंगी तथा उन्हें एक चयनित स्थल पर सुरक्षित रखा जाएगा। तत्पश्चात् विधिक बांट एवं माप निरीक्षकों द्वारा ई-कांटों की स्टांपिंग का कार्य पूर्ण कराया जाएगा। साथ ही इस संबंध में उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण संपन्न कराया जाएगा। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रांतर्गत समस्त विकास खंडों में 1376 तथा नगरीय क्षेत्र में 696 उचित दर की दुकानें संचालित हैं।

जिलाधिकारी द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर दुकानों में इलेक्ट्रानिक वेईंग मशीन सहित ई-पास मशीनों की स्थापना एवं संचालन के संबंध में आयोजित बैठक में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए:-

जिला पूर्ति अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनपद में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उचित दर दुकानों की संख्या के अनुसार तहसीलवार ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनें पहुंचाई जाएंगी तथा उन्हें सदर नगरीय क्षेत्र में चयनित स्थल पर तथा तहसीलों में तहसील परिसर में सुरक्षित रखा जाएगा।
• समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रांतर्गत तहसील के उप जिलाधिकारी से संपर्क स्थापित कर ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनों को रखवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
• सेवा प्रदाता कम्पनी मे0 ओयसिस साइबरनेटिक्स प्रा0लि0 के प्रतिनिधि द्वारा वर्तमान में 10 व्यक्तियों की श्रमशक्ति से अवगत कराये जाने पर श्रमशक्ति बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया ताकि ससमय ई-कांटें तथा ई-पास मशीनों का प्रशिक्षण पूर्ण कराकर उनकी स्थापना पूर्ण करते हुये उन्हें क्रियाशील किया जा सके।
• अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) यह सुनिश्चित करें कि ई-कांटों की स्टांपिंग का कार्य समयांतर्गत पूर्ण कराए जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में तहसीलवार एवं नगरीय क्षेत्रों में जोन-वार विधिक बांट एवं माप निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए।
• जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए कि मास्टर ट्रेनर को नियुक्ति कर ई-कांटें तथा ई-पॉस मशीनों के संचालन एवं रख-रखाव के विषय में समस्त उचित दर विक्रेताओं का प्रशिक्षण तहसीलवार कराया जाए।
• प्रशिक्षण के दौरान ई-पास मशीनें एवं ई-कांटें के संचालन से संबंधित तथा सभी विक्रेताओं की मशीनों पर हैण्ड्स-ऑन प्रशिक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (ना0आ0) श्री अजीत कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री राजेश कुमार, समस्त उप जिलाधिकारी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
[10/01, 8:25 pm] Monu shivrajpur: *कार्यालय- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर।*
*प्रेस नोट*
**दिनांक- 22, 23 व 24 जनवरी 2024 को 138 एन.आई.एक्ट वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन एवं विद्युत वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 29, 30 व 31 जनवरी 2024 को विशेष लोक अदालत का आयोजन*
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कानपुर नगर *श्रीमती शुभी गुप्ता* द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुपालन में दिनांक- 22, 23 व 24 जनवरी 2024 को 138 एन.आई.एक्ट वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन एवं विद्युत वादों के निस्तारण हेतु दिनांक 29, 30 व 31 जनवरी 2024 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन *जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप कुमार सिंह- द्वितीय* की अध्यक्षता में
किया जाएगा।
उक्त विशेष लोक अदालत में न्यायालय में लंबित 138 एन.आई.एक्ट. के समस्त वादों एवं धारा 135 विद्युत अधिनियम, 138 विद्युत अधिनियम के लंबित वादों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण संबंधित न्यायालय द्वारा किया जाएगा।
—————
[10/01, 8:26 pm] Monu shivrajpur: *आज लाडली बहनों के खातों में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 1576.61 करोड रुपए ट्रांसफर करेंगे*
[10/01, 8:27 pm] Monu shivrajpur: *IAS सूर्यपाल गंगवार कलेक्टर लखनऊ ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने का एलान किया 13 जनवरी तक सभी स्कूलों बंद रहेंगे !*
[10/01, 8:27 pm] Monu shivrajpur: *लखनऊ विश्वविद्यालय के तिलक छात्रावास में BFA थर्ड ईयर की छात्रा अंशिका गुप्ता ने की ख़ुदकुशी*

छात्रावास के रूम नंबर AF-12 में फांसी लगाई
पुलिस व विवि प्रशासन मौक़े पर

प्रयागराज की रहने वाली थी अंशिका, फ़िलहाल ख़ुदकुशी की वजह साफ़ नहीं..!!
[10/01, 8:33 pm] Monu shivrajpur: *ब्रेकिंग…..*
*सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर*

मायावती के जन्मदिन पर अखिलेश यादव जा सकते हैं मायावती से मिलने – सूत्र

15 जनवरी को मनाया जाएगा मायावती का जन्मदिन

जन्मदिन के मौके पर मायावती कर सकती हैं कई बड़े ऐलान

इंडिया गठबंधन में शामिल होने की भी संभावना है – सूत्र

15 जनवरी को ही मायावती लॉन्च करेगी बहन जी एप

बहन जी एप के माध्यम से युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने का प्रयास
[10/01, 8:47 pm] +91 97938 85127: *कानपुर👇*

*कानपुर में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई गई*

*ठंड के चलते स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश*

*8वीं तक के स्कूलों में 13 जनवरी तक अवकाश*

*9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 9 बजे से लगेंगी*

*सुबह 9 बजे से 3 बजे तक संचालित होंगी कक्षाएं*

*कानपुर *
[10/01, 8:47 pm] +91 97938 85127: *जनाब ! ब्लाकों में तैनात बाबूओं का ठप्पा लिये*

*लेखाकारों के भी हैं खेल गजब व निराले*

*अपात्र आवास लाभार्थियों को पात्र व पात्र आवास*

*लाभार्थियों को अपात्र बनाना है लेखाकार के बाबूओं के दायें हांथों का खेल*

*दलालों की मिली भगत से व मोटी रकमों के चढोतियों के चलते ग्राम पंचायतों की आवास सर्वे सूचियों में सफेद स्याही लगाकर खेलों के दे रहे जिम्मेदारों के नाक के नीचे बेहताशा अंजाम*

*ठीक कुछ इसी तरह का मामला बीते पिछले कुछ माह पहले*

*शिवराजपुर आईएस बीडिओ व पंचायत सचिव के बीच की कहानियों में विकाश खंड में तैनात लेखाकार की निकली ऐसी कुछ अजीब*

*कहानी, – विभागीय सूत्र*

*योगी राज में पात्र लाभार्थी काट रहे अधिकारियों के चौखटोन के चक्कर, अपात्र काट रहे खुलेआम मौज मस्ती,*

 

*जिम्मेदार मोटा कमीशन पाकर काट रहे खूब मलाई, जांच के नाम पर सिर्फ होती खानापूर्तियां,*

*असलियत आखिर क्या जिम्मेदारों की गहनता वाली में सामने आने की प्रबल सम्भावना,*

Taza Khabar