कानपुर05मई2023*मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
जैसा कि आप सभी अवगत है कि दिनांक 09 अप्रैल, 2023 में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश भर में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु अधिसूचना जारी की गयी थी, जिसके अन्तर्गत दो चरणों में प्रदेश के जिलों के नगर निगमों, नगर पालिका परिषदों, तथा नगर पंचायतों के महापौरों, पार्षदों, अध्यक्षों तथा सदस्यों के सामान्य निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न की जानी है।
और दिनांक 11-05-2023 (गुरूवार) को द्वितीय चरण में जनपद कानपुर नगर में प्रातः 07ः00 बजे से सायं 6ः00 बजे तक मतदान होगा एवं मतगणना दिनांक 13-05-2023 (शनिवार) को प्रातः 8.00 बजे से समाप्ति तक मतगणना स्थल नवीन गल्ला मण्डील, नौबस्ता, कानपुर में की जायेगी।
नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 कोे सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मण्डलायुक्त डा0 राजशेखर ने आज दिनांक 05-05-2023 को जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अधिशाषी अभियन्ता, लो0नि0वि0 एवं अन्य अधिकारीगण के साथ मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया और की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
अवलोकन के महत्वपूर्ण बिन्दु एवं आयुक्त द्वारा दिये गये निर्देश इस प्रकार हैं:-
1. मतगणना परिसर में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 से सम्बन्धित नगर निगम के कुल 110 वार्डों के पार्षद एवं महापौर पद के निर्वाचन से सम्बन्धित कुल 22 स्ट्रांग रूम बनाये गये हैं, जिनमें पार्षद एवं महापौर पद की पोल्ड ई0वी0एम0 रखी जानी हैं।
2. परिसर में नगर पंचायत बिठूर से सम्बन्धित 01 स्ट्रांग रूम भी स्थापित है, जिसकी मतगणना हेतु दुग्ध मण्डी नीलामी चबूतरे को चिन्हित किया गया है।
3. उक्त निवार्चन से सम्बन्धित मतगणना हेतु 04 छायादार नीलामी चबूतरों (हॉल) को चिन्हित किया गया है, जिन पर मतगणना का कार्य सम्पन्न किया जायेगा।
4. मतगणना स्थल पर मीडिया सेन्टर की भी स्थापना की जा रही है, जहां पर मीडिया कर्मियों हेतु यथा आवश्यक – इण्टरनेट, चार्जिंग प्वांइट्स आदि व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस स्थल पर सूचना विभाग के अधिकारियों की निगरानी में मतगणना सम्बन्धी आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जायेगा।
5. मतगणना एजेण्ट्स हेतु प्रत्येक मतगणना हॉल के निकट प्रतीक्षा स्थल के साथ ही पेयजल, प्रशासन आदि की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
6. परिसर में सी0सी0टी0वी0 कक्ष, मास्टर कंट्रोलरूम, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, आर्ब्जवर कक्ष, सुरक्षा बलों हेतु कक्ष आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।
7. निरीक्षण के समय परिसर में ई0वी0एम0 कमिशनिंग का कार्य संचालित पाया गया।
8. आयुक्त ने मतगणना में लगे कर्मचारियों तथा प्रत्याशियों एवं एजेण्टों के लिए मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पृथक पहुंच मार्ग एवं पोलिंग पार्टियों के लिए ई0वी0एम0 को लाने और ले जाने हेतु पृथक एवं सुरक्षित मार्ग विकसित करने को कहा।
9. आयुक्त ने जिलाधिकारी को मतदान केन्द्रों पर सभी मूलभूत सुविधाओं यथा-शौचालय, पीनें का पानी, रैम्प, फर्नीचर, विधुत व्यवस्था आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
10. आयुक्त ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को मतगणना से पूर्व मा0 राज्य निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन व मतगणना से सम्बन्धित अन्य समस्त आवश्यक जानकारियों को सभी प्रत्याशियों व एजेण्टों आदि को विस्तार से बताने को कहा, ताकि किसी भी व्यक्ति विशेष को मतगणना की प्रक्रिया से सम्बन्धित कोई भ्रम न रहे और सम्पूर्ण प्रक्रिया निर्विघ्न व सुचारू रूप से पूर्ण हो सके।
*………………………*

More Stories
नई दिल्ली31 जुलाई 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कानपुर नगर31जुलाई26*गोविंद नगर में ऑटो चालक पंकज पर पत्नी की हत्या का आरोप
नई दिल्ली31जुलाई26*युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं!