कानपुर04अक्टूबर* माँ का सातवां स्वरुप काली माता ( श्मशानवाहिनी )का भव्य श्रृंगार और और भक्तो की पूजा अर्चना।
कानपुर शहर के मध्य मे स्थित भैरव घाट के श्मशान मे बीचो बीच माँ काली का मंदिर जो श्मशान वाहिनी माता के नाम से प्रसिद्ध है वहां पर हर नवरात्री मे हजारों श्रद्धालू दर्शन करने आते है चारो तरफ जलती चिताओं के बीच माता रानी का यह भव्य स्वरुप वाला मंदिर दर्शन करने आये भक्तो को मंत्रमुग्ध कर देता है मंदिर के महंत के अनुसार मूर्ति की स्थापना सन 1965 मे हुयी थी तभी से यहाँ पर माता रानी श्रद्धा से आये हुए भक्तो की सारी मनोकामना पूरी करती आ रही है हर साल नवरात्री मे कालरात्रि के दिन मातारानी का भव्य श्रृंगार जागरण और विशाल भंडारा होता है यहाँ पर भी मातारानी के दर्शन करने के बाद ऊपर भैरव बाबा के दर्शन करना बहुत जरुरी है।
कानपुर से एसके त्रिपाठी की रिपोर्ट न्यूज़ यूपीआजतक
More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया