कानपुर03नवम्बर23*पेंचबाग में ‘मोहब्बत’ का गोदाम कब्जा लिया नफरत के सौदागर शातिर कलीम उर्फ केके ने!*
*_खबरों के बाद आया इंटेलिजेंस और आईटी की रडार, फर्राशखाने में भी केके ने मेराज सोलंकी के साथ मिलकर कब्जाई थी करोड़ों की जमीन!_*
*कानपुर।* पेंचबाग में सुप्रसिद्ध मोहब्बत हुसैन का खानदान है, जिनको इलाके में प्यार से रावण खानदान के नाम से भी जानते हैं, उनके परिवार के डेढ़ सौ वर्ष पुराने चमड़ा गोदाम हवेली को शातिर कलीम खान उर्फ केके ने कथित तौर पर किरायेदार से मिलकर जबरन कब्जा कर लिया। ये हवेली नुमा गोदाम वर्तमान में 6 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का है। किरायेदार को कथित तौर पर केवल 20 लाख रुपए देकर, जाली कागजात बनवाकर केके ने हड़प लिया। असल मालिक मुहब्बत हुसैन परिवार को डरा धमकाकर बेदखल कर देने, और सरकार बदलते ही जमीन पर मल्टीस्टोरी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है। लेकिन खास बात ये है कि अब खबरों में शातिर माफिया केके की करतूतें उजागर होने के बाद वो इनकम टैक्स और आईबी की रडार पर आगया है। जेल वाले विधायक का ब्लैक मनी इन्वेस्टर होने के कारण कुछ समय में ईडी भी शातिर केके को लपेटे में ले सकती है। याद दिला दें कि फर्राशखाने में भी शातिर कलीम खान उर्फ केके ने इरफान सोलंकी के चाचा हाजी मेराज सोलंकी के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन कब्जाई थी। वहां पर फ्लैट बनने के बाद भी इसने कई लोगोन्नका लाखों रपए डकार लिया। अगली खबरों में इन तथ्यों का भी खुलासा करेंगे। आरोपों पर संपर्क करने पर बातचीत करने से मना कर दिया।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त