June 28, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर 22 मार्च*मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश तथा कानपुर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता

कानपुर 22 मार्च*मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश तथा कानपुर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता

कानपुर 22 मार्च*मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश तथा कानपुर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता

मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश में आयोजित मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश तथा कानपुर पंचायत के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित प्रेस वार्ता में कानपुर पंचायत के संयोजक/ सचिव- धर्म प्रकाश गुप्त ने बताया कि कानपुर जिले के रूप में 24 मार्च 1803 में आधिकारिक रूप से स्थापित किया गया था, जिसकी कार्यवाही कलकत्ता के फोर्ट विलियम के कागजातों में दर्ज है।

कानपुर पंचायत विगत अनेकों वर्षों से प्रत्येक 24 मार्च को कानपुर दिवस समारोह का आयोजन करती है। इस वर्ष यह आयोजन शुक्रवार 24 मार्च 2023 को सर पदमपत सिंहानिया सभागार मर्चेन्ट्स चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश में सायंकाल 06:45 पर आयोजित किया जायेगा।

जैसा कि आप सबको विदित है कि कानपुर पंचायत, कानपुर के साहित्य, इतिहास, पर्यटन एवं विकास हेतु समर्पित संगठन है। इसके द्वारा कानपुर डायरी, कानपुर लूडो तथा कानपुर पजल का प्रकाशन उल्लेखनीय है। इसके साथ ही संस्था कानपुर वासियों को कानपुर के ऐतिहासिक एवं दर्शनीय स्थलों के अवलोकनार्थ हैरिटेज टूर एवं वाक का आयोजन नियमित रूप से करती रहती है।

कानपुर पंचायत द्वारा कानपुर के इतिहास एवं विशेषताओं को दर्शाने हेतु एक वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) का निर्माण किया जा रहा है, जिसका ट्रेलर कानपुर दिवस के अवसर पर विमोचित किया जायेगा।

डॉ. इन्द्र मोहन रोहतगी ने बताया कि कानपुर दिवस पर कानपुर की लुप्त होती विधा नौटंकी का प्रस्तुतिकरण भी किया जायेगा। इस अवसर पर कानपुर के सात विशिष्ट नागरिक, जिनका अपने क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है, का सम्मान भी किया जायेगा।

नवरात्रि के अवसर पर कार्यक्रम का समापन फलाहारी नवरात्रि भोज के साथ होगा। प्रेस वार्ता में चैम्बर ऑफ़ उत्तर प्रदेश की सांस्कृति कमेटी के चेयरमैन- स्वतंत्र सिंह एवं वाइस चेयरमैन- विमल झाझरिया तथा चैम्बर के सचिव- महेन्द्र नाथ मोदी उपस्थित रहे।

Taza Khabar

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.