कानपुर 09 मार्च* शराबी पति ने लगाई झोपड़ी में आग जलकर हुई राख।
रिपोर्ट – महेंद्र यादव
न्यूज़ – यूपी आजतक
कानपुर 09 मार्च* शराबी पति ने लगाई झोपड़ी में आग जलकर हुई राख
कानपुर कमिश्नरेट थाना पनकी के क्षेत्र बरगदियापुरवा में शराबी पति द्वारा पत्नी संगीता से बाद विवाद हो रहा था । कि मामला बढ़ जाने के कारण मारपीट तक होने लगी। शराबी बलवीर द्वारा पत्नी को मारपीट करने पर उसकी बहन व बेटो ने मिलकर उसे मारपीट कर धमकाया । तो आवेश में आकर उसने घर में आग लगाने की धमकी देने लगा तब तक उसका भाई नरेश भी आ गया विवाद बढ़ जाने के कारण तीनों में कहासुनी होने लगी । इतने में बलवीर ने माचिस की तीली से घर में आग लगा दी झोपड़ी धूं धूं कर जलने लगी तो मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े आग की लपटें निकलते ही झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों की चीख-पुकार में सब इकट्ठा हो गए और लगी आग को बुझाने लगे इतने में बलवीर ने आग बुझाने वाले लोगों के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट कर दी उसका मानना था कि मेरी झोपड़ी जलने के साथ-साथ सभी की झोपड़ी जल जाएं अधिक संख्या में लोग इकट्ठा होने के कारण बाल्टियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया जिसमें सफलता पा ली गई और आग पर काबू कर लिया गया लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अगल-बगल लगी झोपड़ी को हटाया गया तब तक बगल में ही उषा गौतम के झोपड़ी में आग लगने लगी घर में ही रखा सिलेंडर निकाल लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया बेटा शिवा ने बताया कि मैंने अपना सामान निकालने का प्रयास किया वही बहन कोमल द्वारा अंदर रखा सिलेंडर को निकालकर ले गई जिससे हादसा बच गया बलवीर के घर आग लगने के साथ साथ पड़ोसी उषा गौतम शिव दुलारी और रामआसरे के घर पर आग लगने से रखी सामग्री सहित जलकर राख हो गई जिससे अब घर में कुछ भी नहीं बचा है होली के त्यौहार पर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया मोहल्ले के लोगों द्वारा आग बुझाने के दौरान मारपीट होने पर सूरज का सर फट गया जिससे उसे मेडिकल सुविधा देकर घर छोड़ा गया बाकी बलवीर के विरुद्ध मुकदमा लेकर कार्रवाई की गई मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटना की पुष्टि कर नमूने लेकर पुलिस को सौंपा गया

More Stories
अयोध्या7अगस्त26*सांसद अवधेश प्रसाद के समर्थन में उतरे सपाई, सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग*
पूर्णिया बिहार 6 अगस्त 26 *पूर्णिया में राशन कार्ड का टारगेट: 12 अगस्त तक 53 हजार 549 आवेदनों का निपटारा करने का आदेश*
करनाल7अगस्त26*बीरू हत्याकांड के 2 बदमाश एनकाउंटर में ढेर: करनाल SP ने पत्नी से मांगे थे 10 घंटे,