कानपुर 06 मार्च* तेज रफ्तार ट्रक ने कार में मारी टक्कर तीन की मौत
रिपोर्ट – न्यूज़ यूपी आजतक
कानपुर 06 मार्च* जनपद कानपुर नगर के थाना क्षेत्र सजेती के अंतर्गत सजेती में तेज़ रफ़्तार टृक ने कार को टक्कर मारते हुए सौ मीटर तक घसीट ले गया हादसे में दो लोगों की मोके पर मौत हो गई हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर चालक भाग निकला पुलिस ने म्रतक के परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम केलिए भेजा है कन्नौज ज़िले के तिवाॅ निवासी नरेंद्र कुमार एमसीएल गैस कंपनी के एच आर के पद पर कार्यरत थे रविवार को जीएमपीओ कंपनी मालिक अनिल कुमार और सीईओ उमेश कुमार के साथ तिवाॅ से सजेती स्थित इकलव्य इंटर कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आ रहें थे जैसें ही कार कानपुर सागर हाइवे पर सजेती कुरसेडा मोड़ के पास पहुंची तभी तेज रफ़्तार टृक ने कार को सामने से टक्कर मारते हुए 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और चालक ट्रक छोड़ कर भागने में सफल हो गया हादसे में कार सवार नरेंद्र कुमार अनिल कुमार की मौके पर मौत हो गई वहीं उमेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पीएनसी की एंबुलेंस के द्रारा घायल को सीएचसी घाटमपुर लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया गया हैलट अस्पताल में इलाज के दौरान ही घायल उमेश ने दम तोड दिया सजेती थानाध्यक्षं पवन कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है परिजनों को सूचना देने के बाद पोस्टमार्टम केलिए भेजा गया है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ट्रक पुलिस के कब्जे में ले लिया गया है

More Stories
पंजाब २३ जून २०२६ * नाबालिग लड़की प्रेमी संग फरार, पुलिस से शहर के एमसी व लोगों ने लड़की को बरामद करने की मांग की
पंजाब २३ जून २०२६ * विपन शर्मा की धर्मपत्नी स्नेहलता शर्मा ने पार्षद बनने के बाद दुर्गा मंदिर में हल्वे व चने का लंगर लगाया
अयोध्या२३ जून २०२६ * अयोध्या पहुंचीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने राम मंदिर में कथित दान घोटाले को लेकर सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट पर गंभीर सवाल उठाए।