कानपुर नगर7अक्टूबर24*नगर निगम कर्मचारी संघ कानपुर के नेतृत्व में ज्ञापन मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी को दिया गया
कानपुर नगर निगम कर्मचारी संघ कानपुर के नेतृत्व में ज्ञापन मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी श्री कृपानंद शुक्ला को दिया गया इसमें मुख्य रूप से संविदा सफाई कर्मचारियों को महंगाई भत्ते का एरियर, नियमित संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को दीपावली से पहले वेतन/पेंशन भुगतान की मांग किया गया।
संघ के महामंत्री रमाकांत मिश्रा ने बताया इस वर्ष दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रही है यह त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है इसमें काफी धन कर्मचारियों का खर्च होता है कर्मचारियों की भावना को दृष्टिगत रखते हुए आज नगर आयुक्त महोदय एवं मुख्य वित्त लेखा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन देते हुए दीपावली से पहले नियमित कर्मचारियों को वेतन/पेंशन, संविदा सफाई कर्मचारी को महंगाई भत्ते का एरियर, और त्योहार से पहले आउटसोर्सिंग एवम सभी संवर्ग को वेतन भुगतान करने की मांग किया। ज्ञापन देने की पश्यात मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी ने कर्मचारियों को आस्वस्थ किया की मांग जायज है आज ही समस्त विभागों को कार्रवाई के लिए आदेश निर्गत कर दिए जाएंगे।
मुख्य रूप से रमाकांत मिश्रा, रामगोपाल चौधरी, मुन्ना हजारिया पंकज शुक्ला, मुन्ना पहलवान,मन्नी लाल भारती, दिनेश गुप्ता, शिव शंकर मिश्रा, हिमांशु त्रिवेदी, संजय बाजपेई, रामसुंदर मौर्य, वकील मसूद, संजय मौर्य आज लोक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
रमाकांत मिश्रा
महामंत्री

More Stories
बांदा7मार्च26*डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर बाॅदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।**
महोबा 7 मार्च 26*दुर्घटना को दावत दे रही सड़क किनारे खाई और तालाब
नई दिल्ली 7 मार्च 26*टी-20 फाइनल के लिए रेलवे का बड़ा फैसला *नई दिल्ली से साबरमती तक चलेगी विशेष ट्रेन*