कानपुर नगर6अक्टूबर25*पनकी में कंचन ज्वेलर्स के भव्य शोरूम का हुआ उद्घाटन, ग्राहकों की उमड़ी भीड़*
कानपुर नगर*पनकी शॉपिंग सेंटर के अध्यक्ष विमलेश तिवारी के प्रतिष्ठान कंचन ज्वेलर्स का भव्य शोरूम का शुभारंभ संपन्न हुआ प्रोपराइटर अमित तिवारी ने इस अवसर पर शुद्धता की गारंटी के साथ हॉलमार्क वाले सोने चांदी का आभूषणों और त्यौहार छूट की घोषणा की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी व एम.एल.सी. अरुण पाठक मौजूद रहे
*कानपुर* पनकी पावर हाउस की मुख्य बाजार में आज कंचन ज्वेलर्स की भव्य शोरूम का भव्य शुभारंभ हुआ जिसमे की पंचमुखी हनुमान मंदिर पनकी के महंत महामंडलेश्वर कृष्ण दास व कल्याणपुर विधानसभा की विधायिका नीलिमा कटियार के द्वारा दीप प्रज्वलित कर फीता काट कर उद्घाटन किया गया इस उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक व्यवसायी और कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आर्किटेक्ट सुमित तिवारी और कुलदीप तिवारी ने इस मौके पर अपने शोरूम को अत्याधुनिक डिजाइन और लग्जरी के साथ सजाया जिससे आभूषण प्रेमियों को एक नया और आकर्षक अनुभव देखने को मिला इस दौरान अतिथियो ने आभूषणों की सराहना की शोरूम के प्रोपराइटर अमित तिवारी ने बताया कि शोरूम में गोल्ड की हॉलमार्क ज्वेलरी एंटिक ज्वेलरी चांदी की आभूषण एवं चांदी की बर्तन आदि से सुसज्जित है उन्होंने बताया कि आभूषण केवल सुंदरता का प्रतीक नहीं होते बल्कि भावनाओं और परंपराओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं कंचन ज्वेलर्स के शोरूम में जो डिजाइन पेश किए गए हैं वह पारंपरिक और आधुनिक शैली का अनूठा संगम प्रस्तुत करते हैं।शोरूम के शुभारंभ के साथ ही ग्राहकों की भारी भीड़ ने खरीदारी भी की।
इस अवसर पर आवास विकास पार्षद राम नारायण वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप वाजपेई पूर्व पार्षद संजय यादव, श्री नारायण मिश्रा, सोनू शुक्ला चंद्रभान तिवारी अरुण तिवारी अभय तिवारी श्री शंकर तिवारी उपस्थित रहे

More Stories
मथुरा 11 दिसंबर 25*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अधिकारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी रिफायनरी पुलिस बल के साथ रिफाइनरी क्षेत्र का पैदल गश्त*
मथुरा 11 दिसंबर 25*क्षेत्राधिकारी महावन द्वारा पुलिस बल के साथ बलदेव थाना क्षेत्र का पैदल गश्त*