कानपुर नगर4अक्टूबर25*राम सहाय इंटर कॉलेज में एडीसीपी कपिल देव सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया
मिशन शक्ति है तो महिलाओं छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं : फोन करते ही पहुंचती पुलिस
कानपुर नगर से मोनू सिंह कुशवाहा की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर। मिशन शक्ति फेज 5 तहत शनिवार को शिवराजपुर राम सहाय इंटर कॉलेज में एडीसीपी वेस्ट कपिल देव सिंह ने छात्राओं को जागरूक किया।,मिशन शक्ति फेज 5 में छात्राओं को सशक्त बनाने का साहस बंधाकर मनचलों और अपराधियों का डट के सामना करने की हिम्मत बढ़ाई है।,,एडीसीपी के निर्देश पर शिवराजपुर प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार शर्मा वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह की मौजदूगी मे एंटी रोमियो टीम व मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ।,एडीसीपी छात्राओं से बात करते हुए उनको हौसला बंधाते हुए कहा कि किसी प्रकार की डरने की जरूरत नहीं है। साइबर क्राइम से अपने परिवार व खुद को बचकर रहना है।माता पिता भाई बहन के फोन नंबर पर आए ओटीपी न बताने को कहा।, इस दौरान स्कूल को छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 112, 1098, 1076 और साइबर क्राइम 1930 के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया, जिससे वे अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति सजग रह सकें।अभियान का उद्देश्य महिलाओं छात्राओं को सशक्त बनाना और उन्हें समाज में सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 10 मार्च 26 सीमांचल के विकास के लिए आवाज़ : एम्स, उद्योग और रोजगार की मांग
पूर्णिया10मार्च26*डगरूआ में शोक की लहर: सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात
लखनऊ १० मार्च २६ * मिठाई ,कैटरिंग ,रेस्टोरेंट, होटल व्यापारियों को व्यवसायिक गैस सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों से डीएम को अवगत कराया