कानपुर नगर31अगस्त24*चार दिन से लापता प्रापर्टी डीलर की लाश मिली,परिजनों का आरोप 52 लाख रुपये के चक्कर में की गयी हत्या*
यू.पी.के कानपुर जिले के देहात इलाके में चार दिन से लापता प्रॉपर्टी डीलर
चकेरी निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजा उर्फ हुसैन की हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है कि 52 लाख रुपये के चक्कर में कुछ दबंगों ने बेरहमी से उसकी हत्या की और हाथ पैर बांधकर शव कानपुर देहात इलाके में फेंक दिया।परिजनों के पहचान के बाद भोगनीपुर पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस मामले में एसीपी घाटमपुर रंजीत कुमार का कहना है कि राजा के परिजनों की सूचना पर गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस तलाश कर रही थी लेकिन कानपुर देहात के भोगनीपुर में उनकी बॉडी पड़ी होने की सूचना मिली।इस मामले में परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करके अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
बांदा 31 जुलाई 26*विश्व हिन्दू परिषद ने पुष्पवर्षा कर किया कांवड़ यात्रियों का भव्य स्वागत, स्वल्पाहार की भी रही व्यवस्था*
बांदा 31 जुलाई 26 बांदा लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है*
कानपुर नगर31जुलाई26*सीडीओ द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में कराये गये कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया गया।