July 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*

कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*

*Breaking News kanpur अमित कुमार*

कानपुर नगर30जुलाई26*सवालों के घेरे में स्वास्थ्य विभाग का सर्वेक्षण, क्या सिर्फ कागज़ी कार्रवाई तक सीमित है अभियान?*

कानपुर नगर*उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से घर-घर सर्वेक्षण अभियान पर कई क्षेत्रों में सवाल उठ रहे हैं*

*तो वहीं वार्ड 33 विजय नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी हर स्तर पर अनियमिताएं देखने को मिल सकती है बल्कि संविदा पर कार्यरत मुख्य चिकित्सक डॉ माला सिंह की बड़ी लापरवाहियां उजागर होने के बाद भी CMO कानपुर कार्यालय आज भी अनदेखा करता आ रहा है*

*स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य कर्मी घर-घर पहुंचकर केवल यह पूछते हैं कि “घर में पानी जमा होता है या नहीं?” और “मच्छर लगते हैं या नहीं?”, इसके बाद कागज़ भरकर आगे बढ़ जाते हैं।*

*क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि जिन नालियों में नियमित रूप से एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव होना चाहिए, वहां ऐसा नहीं किया जाता। लोगों का आरोप है कि मच्छरों की समस्या जस की तस बनी हुई है, जबकि रिकॉर्ड में सर्वेक्षण पूरा दिखा दिया जाता है।*

*बीते कई वर्षों से जनता का सवाल आज भी वही है कि यदि सर्वेक्षण के बाद नालियों में दवा का छिड़काव, सफाई और अन्य आवश्यक कार्रवाई नहीं होती, तो ऐसे अभियान का वास्तविक उद्देश्य क्या है? क्या यह केवल सरकारी आंकड़े पूरे करने की कवायद है, या वास्तव में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम भी उठाए जा रहे हैं?*

Taza Khabar