जिलाधिकारी अपडेट 30 अगस्त 2023 कानपुर नगर।
कानपुर नगर30अगस्त23*डीएम ने जल जीवन मिशन ”हर घर जल” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बिधनू के मगरासा ग्राम में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया ।
जिलाधिकारी श्री विशाख जी0 की द्वारा आज जनपद में जल जीवन मिशन ”हर घर जल” कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बिधनू के मगरासा ग्राम में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। यहां पर कार्यदायी संस्था द्वारा 400 के0एल0 क्षमता वाली पानी की टंकी का निर्माण किया गया है, जिससे 3 ग्रामों में जलापूर्ति की जायेगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत ”हर घर नल से जल योजना” के संचालन हेतु कराए जा रहे कार्यों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों को निम्न निर्देश दिए :-
• निरीक्षण के दौरान ग्राम मगरासा में जलापूर्ति हेतु निर्मित प्लांट में अवसंरचना संबंधी कार्यों जैसे मिट्टी भराई का कार्य एवं प्रकाश व्यवस्था सुचारू रूप से पूर्ण नहीं होने के कारण कार्यदायी संस्था को अवशेष कार्यों को 15 दिवस के अंदर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
• कार्यदायी संस्था द्वारा ग्राम में अब तक 745 एफ0एच0टी0सी0 कनेक्शन के सापेक्ष 540 ही कनेक्शन ही हुए, जिस पर कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया गया कि अवशेष कनेक्शन को 15 दिनों में प्रत्येक दशा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
• अधिशासी अभियंता ग्रामीण को निर्देशित किया गया कि प्रांगण में निर्मित पानी की टंकी, पंप हाउस एवं सोलर पैनल के संचालन एवं रखरखाव हेतु यथावश्यक मैन पावर की उपलब्धता सुनिश्चित कर उन्हें आवश्यक प्रशिक्षण दिए जाए।
• जनपद में जिन-जिन ग्राम पंचायतों में ”हर घर जल” कार्यक्रम के अंतर्गत एफ0एच0टी0सी0 कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने हेतु पाइपलाइन डालने के लिए सड़क, खरंजा या रोड कटिंग का कार्य किया गया है वह कार्य पूर्व की ही भांति ही कार्यदायी संस्थाओं द्वारा रिस्टोर किया जाएगा। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ग्राम सचिव को अपने स्तर से सामान्य निर्देश निर्गत करें की पूर्व निर्मित सड़क की मानक के अनुसार रिस्टोरेशन जल जीनव मिशन के कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराया जाना सुनिश्चित करें।
• जिन-जिन ग्राम पंचायतों में सड़क रिस्टोरेशन का कार्य पूर्व में निर्मित मानक के अनुरूप नहीं किया जाएगा, उन स्थानों को चिन्हित कर मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण किए जाने के उपरांत ही कार्यदायी संस्था को भुगतान किया जाए यह निर्देश अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण को दिए।
• जनपद के समस्त ग्राम विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत को निर्देशित किया गया कि ग्राम पंचायतों में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जिन-जिन सड़कों की खुदाई की गई है, उन सड़कों के निर्माण की तकनीकी जानकारी कार्यदायी संस्था को उपलब्ध करा दी जाए तथा कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सड़क रिस्टोरेशन पूर्ण किए जाने पर संबंधित ग्राम सचिव द्वारा स्थापित किया जाएगा कि रिस्टोरेशन का कार्य पूर्व में निर्मित मानकों के अनुरूप ही किया गया है।
• अधिशाषी अभियंता, जल निगम ग्रामीण को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त निर्माणाधीन स्थलों में युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण किया जाए जिसकी साप्ताहिक समीक्षा करना सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी(सदर) श्री अभिनव गोपाल, जिला विकास अधिकारी श्री के0के0 सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री कमल किशोर एवं अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण श्री पातीराम आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*बोर्ड परीक्षा केदो का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम एसपी*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की सुनी समस्याएं*
कौशाम्बी 23 फ़रवरी 26*कौशाम्बी पहुंचे अजय राय ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब मजदूरों के जीविका से कर रही है खिलवाड़*