कानपुर नगर27जुलाई26*पीएसी कर्मी के घर ₹21 लाख की चोरी का खुलासा, 02 शातिर चोर गिरफ्तार, शत-प्रतिशत माल बरामद
कानपुर नगर से राजेन्द्र राठौर की रिपोर्ट यूपीआजतक
कानपुर नगर*थाना हनुमंत विहार पुलिस ने पीएसी कर्मी के घर हुई ₹21 लाख की चोरी के मामले (मु0अ0सं0 174/2026) का सफल अनावरण करते हुए 02 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया तथा चोरी गया शत-प्रतिशत माल बरामद किया।
अभियुक्तों की पहचान पवन उर्फ रवि चौरसिया एवं राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध कानपुर सहित विभिन्न जनपदों में चोरी एवं अन्य अपराधों के अनेक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने त्रिनेत्र सीसीटीवी कैमरों, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी के जेवरात, नकदी एवं अन्य सामान बरामद किया।
अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
हल्द्वानी27जुलाई26*एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि दी
पटना27जुलाई26*बिहार में पुलिस ने स्टूडेंट्स के खिलाफ सारे केस वापस लेने की घोषण की!
कानपुर27जुलाई26*चौबेपुर थाना क्षेत्र के राजा रामपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नव विवाहिता की मौत का मामला